जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी भाजपा,NC और PDP से हो रही हैं बात: शाह
नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर संकट बरकरार है। ऐसे में वहां राज्यपाल शासन लागू होने के आसार दिख रहे हैं, लेकिन इस बीच भाजपा की ओर से ये बयान आया है कि सरकार गठन को लेकर राज्य में स्थिति साफ हो रही है और पार्टी की पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों से बात चल रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद इस बात को कहा है कि हम जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनाना चाहते है। इसके लिए हम लगातार पीडीपी और नैशनल कांफ्रेंस दोनों ही पार्टियों से बात कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि वक्त आने पर मीडिया को इस बात की जानकारी दी जाएगी। केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहाकि जम्मू कश्मीर में स्थिति साफ हो रही है, लेकिन इस सिलसिले में वह बिना विचार किए कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। वहीं भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पार्टियों को इस प्रकार का जनादेश मिला है कि अभी तक कोई सरकार नहीं बना पाई है।
गौरतलब है जम्मू कश्मीर में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और उमर अब्दुल्ला ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद से खुद को मुक्त करने का अनुरोद किया है, जिसके बाद राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications