रामनाथ कोविंद ने कराई थी विशेष पूजा, 11 दिन में हो गया चमत्कार
पूर्व पीएम नेहरू और इंदिरा ने राष्ट्रपति कैंडिडेट कोविंद का कनेक्शन
नई दिल्ली। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए ने अपना राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है। कोविंद लंबे समय से भाजपा में रहे हैं। राष्ट्रपति कैंडिडेट के लिए उनके नाम की घोषणा से पहले 11 दिन पहले वो मध्य प्रदेश की पीताम्बरा पीठ में पहुंचे। इस मंदिर में पहले पीएम नेहरू से लेकर राजनाथ सिंह तक मुश्किल में जाते रहे हैं।
पीताम्बरा पीठ में कोविंद
मप्र के दतिया में स्थापित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में 9 जून को रामनाथ कोविंद पहुंचे थे। उन्होंने यहां विराजमान मां बगुलामुखी का आशीर्वाद लिया। कोविंद 9 जून को यहां अनुष्ठान करने आए थे और ठीक 11वें दिन वो राष्ट्रपति पद के लिए घोषित हो गए।
जब नेहरू आए
1962 में जब चीन के साथ भारत का युद्ध हो रहा था तो प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू यहां पूजा के लिए पहुंचे थे। 11 दिनों के अनुष्ठान के बाद चीन ने अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा कर दी थी।
इंदिरा ने टेका मत्था
इंदिरा गांधी जब 1971 में दूसरी बार पीएम बनीं तो यहां आईं और मत्था टेका। उन्होंने यहां पूजा भी की।
यूपी चुनाव से पहले पहुंचे थे शाह और राजनाथ
उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की जीत के लिए पूजा करने राजनाथ सिंह और अमित शाह पीताम्बरा पीठ पहुंचे थे।
शिवराज और वसुंधरा भी आते हैं
हाल ही में मध्य प्रदेश में आशांति के बाद शिवराज सिंह चौहान यहां आए थे। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी यहां आती हैं।
मुश्किल समय में आए थे संजय दत्त
1993 के बम ब्लास्ट मामले में सजा सुनाए जाने के बाद संजय दत्त भी इस मंदिर में आए थे और पूजा की थी। इस मंदिर की स्थापना 1935 में हुई थी।