सुनो, सुनो सुनो! अज्ञातवास से लौट रहे हैं राहुल गांधी, 19 अप्रैल को किसान रैली में लेंगे हिस्सा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। काफी दिनों से लापता चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बहुत जल्द आंदोलन करते सड़कों पर दिखने वाले हैं। जी हां चौकिए नहीं राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में वापस आने वाले हैं और 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले किसान रैली में उपस्थित होंगे। यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दी है।
पढ़ें: जानिए राहुल गांधी की आंखों का रंग में क्या खोज रही है दिल्ली पुलिस
आपको यह भी बता दें कि राहुल गांधी फरवरी के अंतिम हफ्ते से ही छुट्टी पर हैं। राहुल गांधी की छुट्टी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उनके नाम का पोस्टर लगा है और उसपर लिखा गया है कि राहुल गांधी लापता हो गये हैं, जो उनका पता बताएगा उसे उचित इनाम दिया जायेगा। अब चुकी राहुल की वापसी होने वाली है तो चर्चा ऐसी है कि दिल्ली की किसान रैली के बाद ही पार्टी तय करेगी कि संसद के भीतर राहुल की भूमिका को किस तरह का रूप दिया जाएगा।