क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, 47 मिनट तक रहेगा प्रभाव

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज 2017 का दूसरा चंद्र ग्रहण है जो कि आज रात 9.22 बजे शुरू होगा और 8 अगस्त की 2.20 बजे भोर तक प्रभावी रहेगा। आंशिक चंदग्रहण रात 10.55 बजे लगेगा, जिसेे कि आप नग्न आंखों से मध्यरात्रि के बाद देख सकते है, ये भारत मेें पूरे 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

साल 2017 में कब-कब पड़ेंगे सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण?साल 2017 में कब-कब पड़ेंगे सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण?

देश के शीर्ष खगोल विज्ञान संगठन स्पेस इंडिया ने कहा है कि भारत में ग्रहण सोमवार की रात 11.51 बजे अपना सर्वोच्च प्रभाव दिखाएगा। पूरे ग्रहण की अवधि करीब पांच घंटे एक मिनट तक है जिसमें आंशिक चंद्रग्रहण एक घंटे 55 मिनट तक बना रहेगा। आज होने वाला चंद्रग्रहण, 21 अगस्त को होने वाले सूर्यग्रहण से संबंधित है।

क्या होता है चंद्रग्रहण

  • चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है।
  • चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।
  • चंद्रग्रहण को आप खुली आंखों से देख सकते हैं।

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है

  • यह सौर मंडल का 5वांसबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।
  • पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है।
  • यह दूरी पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना है।
  • चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है।
  • यह प्रथ्वी कि परिक्रमा 27.3 दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है।
  • यही कारण है कि चन्द्रमा का एक हिस्सा या फेस हमेंसा पृथ्वी की ओर होता है।
Comments
English summary
While the United States is preparing for a total solar eclipse in three weeks, most of Asia, Africa, Europe, Australia and Antarctica will receive their own celestial show: a partial lunar eclipse on Monday night.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X