क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पाकिस्तानियों ने गाया भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन

राष्ट्रगान के इस मैशअप में पाकिस्तान के गायक भारत का राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं। वह जन गण मन अधिनायक...गुनगुना रहे हैं।

By Vikashraj Tiwari
Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है कल 15 अगस्त को हिंदुस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस को मनाएगा। इसी बीच पाकिस्तानी गायकों ने हिंदुस्तान का राष्ट्रगान गाया है जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

पाकिस्तानियों ने गाया भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन

राष्ट्रगान के इस मैशअप में पाकिस्तान के गायक भारत का राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं। वह जन गण मन अधिनायक...गुनगुना रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तान के गायक पाकिस्तान का राष्ट्रगान पाक सरजमीं....गाते हुए दिख रहे हैं। सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव जारी है लेकिन स्वतंत्रता दिवस ने मौके पर दोनों देशों के गायकों ने शांति के लिए एक अच्छी पहल की है।

राष्ट्रगान के इस मैशअप को फेसबुक पर 'वायस ऑफ राम' नाम के एक ग्रुप ने दोनों देशों के बेहतर रिश्तों के लिए पोस्ट किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

भारत की ओर से इसमें सिद्धार्थ बसरुर, इशिता चक्रवर्ती, संजीता भट्टाचार्य, निखिल डिसूजा, अरुण हरिदास कामथ, मेहर मिस्त्री, आदिल मैनुअल, राघव और अर्जुन ने अपनी आवाज दी है। जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से अलिशिया जियास, नताशा बेग, जे अली और जीशान अली ने जन गण मन गाया है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा देखा जा चुका है।

Comments
English summary
pakistani sang indian national anthem jan gan man
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X