देश भर के किसानों से सीधा निम्बोली खरीदेगा IFFCO
मिट्टी को और उपजाऊ बनाने के लिए IFFCO ने नीम लेपित यूरिया का प्रयोग शुरू किया है. नीम की परत होने से यूरिया धीरे धीरे रिलीस होता है जिससे पौधों को ज़्यादा पोषण मिलता है।
भारत के सबसे बड़े उर्वरक निर्माता IFFCO ने घोषणा की कि वो देश भर के किसानों से निम्बोली खरीदेंगे। मिट्टी को और उपजाऊ बनाने के लिए IFFCO ने नीम लेपित यूरिया का प्रयोग शुरू किया है। नीम की परत होने से यूरिया धीरे-धीरे रिलीज होता है, जिससे पौधों को ज्यादा पोषण मिलता है और फसल ज्यादा अच्छी होती है।

इस मौके पर डॉ. अवस्थी, एम डी और सी ई ओ, IFFCO, ने कहा, "हम निरंतर ऐसे साधनों की खोज में हैं, जिससे हम किसानों का रोजगार बढ़ा पाएं। निम्बोली खरीदना इस देश का पहला ऐसा प्रयोग है जहां हम सिर्फ ये नहीं चाहते कि किसान हमें निम्बोली बेचें, पर साथ ही नीम के और पेड़ भी लगाएं। नीम के और भी बहुत से स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं और हम चाहते हैं गावों में हमारे भाई बहन इसका फायदा लें।"
IFFCO ने अभी तक लगभग 15 लाख नीम के पेड़ देश भर में लगाए हैं और इस साल वो 20 लाख पेड़ और लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हर किसान निम्बोली देश भर में किसी भी IFFCO सेंटर में रुपए 15/किलो के हिसाब से बेच सकता है। www.iffcobazar.in पर जाकर भी कोई भी किसान निम्बोली बेच सकता है।
IFFCO के बारे में
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) भारत की सबसे बड़ी सहकारी समितियों में से एक है, जो पूर्णतः भारतीय सहकारी संघ के स्वामित्व में है। वर्ष 1967 में केवल 57 सहकारी समितियों के साथ स्थापित इस समिति में आज 36,000 से भी अधिक भारतीय सहकारी समितियां शामिल हैं। खाद बनाने और बेचने के हमारे प्रमुख व्यवसाय के अलावा इन समितियों का व्यवसाय साधारण बीमा से लेकर ग्रामीण दूरसंचार जैसे विविध क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications