Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल: मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर ममता बनर्जी ने लगाई रोक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक फैसले से फिर से विवाद खड़ा हो गया है। ममता बनर्जी ने मुहर्रम के जुलूस के चलते विजयादशमी पर होने वाली मूर्ति विसर्जन पर 30 सितंबर की शाम 6 बजे से 2 अक्टूबर की सुबह तक रोक लगाने का आदेश दिया है। बता दें कि 30 सितंबर को विजयादशमी है। ममता बनर्जी के आदेश के मुताबिक श्रद्धालु को शाम 6 बजे तक ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर सकेंगे अन्यथा उन्हें 2 अक्टूबर का इंतजार करना पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल: मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर ममता बनर्जी ने लगाई रोक

मोहर्रम का त्यौहार इस साल एक अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन निकलने वाले जुलूसों को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी ने यह फैसला लिया है। बता दें कि बीते साल भी ममता बनर्जी ने मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई थी। पिछले साल 11 अक्टूबर को दशहरा था जबकि मुहर्रम 12 को था। ममता के मूर्ति विसर्जन पर रोक के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर हुई थी।

कोलकाता हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए अदालत ने ममता बनर्जी को फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने इस एक सुमदाय को रिझाने वाला फैसला बताया था। भाजपा ने भी इस फैसले को लेकर ममता पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+