नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा- विदेश मंत्रालय पर चढ़ा चीनी रंग
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी चीन यात्रा की तैयारियों को लेकर विदेश मंत्रालय इन दिनों चीनमय हो चुका है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मोदी की चीन यात्रा के दौरान उठने वाले मसलों पर बैकग्राउंड पेपर तैयार कर रहे हैं।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश सचिव एस.जयशंकर सारी तैयारियों को देख रहे हैं। दोनों को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
खास विषय
जयशंकर का तो चीन खास विषय है। चीन के अनुभव के चलते उनको विदेश मंत्रालय का शिखर पद मिला। उनसे पहले एस.शिवशंकर मेनन और निरुपमा राव को भी चीन में राजदूत रहने के बाद विदेश सचिव का पद मिला।
गए थे चीन
बता दें दोनों कुछ समय पहले मोदी की यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में चीन गए भी थे। वहां पर स्वराज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिली भी थीं। उस मुलाकात को करवाने में जयशंकर की अहम भूमिका रही थी। शी चिनफिंग का सुषमा स्वराज से सीधे मिलना कई मामलों में अहम था।
ताकि सफर हो आसान
इस बीच, मोदी चीन यात्रा के दौरान बिजनेस वीजा लेकर भारत आने के इच्छुक चीनी नागरिकों के लिए भारत का सफर आसान करने के भी कुछ ठोस प्रस्ताव रखेंगे चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के सामने।
दरअसल इस मसले पर गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय भिड़ गए हैं। गृह मंत्रालय मानता है कि बिजनेस वीजा पर भारत आने वाले चीनियों की भी पड़ताल जारी रहे सुरक्षा कारणों के चलते।
हालांकि विदेश मंत्रालय चाहता हैं कि ब्रिक्स देशों के नागरिकों को एक दूसरे के देशों में सफर करने को सरल और सुगम बनाया जाए। भारत औरचीन भी ब्रिक्स देशों के समूह के मेंबर हैं।
बड़ी घोषणा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी चीन यात्रा के दौरान चीनी टुरिस्टों के भारत सफऱ को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकतीहै।
-
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट?













Click it and Unblock the Notifications