मौसम: पंजाब और हरियाणा को मानसून के लिए करना होगा और इंतजार
मौसम पंजाब और हरियाणा में इस साल देर से पहुंचेगा मानसून
नई दिल्ली। हरियामा और पंदाब में इस साल मानसून के पहुंचने में देर हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हालात मानसून के अनुकूल हैं और आने वाले कुछ दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। दोनों राज्यों में बीते साल के मुकाबले मानसून लेट है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, हरियामा, पंजाब और चंड़ीगढ़ में 30 जून को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद थी लेकिन ये धीमा पड़ गया। अभी और 2-3 दिन मानसून के दोनों राज्यों में पहुंचने में लग सकते हैं। हालांकि 2 जुलाई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी थी। बीते साल 2 जुलाई को हरियाणा और पंजाब में मानसून पहुंच गया था।
वहीं राजधानी दिल्ली में भी सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से गुरुवार तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान है। जिससे तामपान में गिरावट आएगी। देश के दूसरे भी कई राज्यों में आने वाले दिनों में मानसून दस्तक देगा।
पढ़ें- भारी बारिश से असम में 4 लाख लोग फंसे, उत्तराखंड में बही कार