महात्मा गांधी के पौत्र कनु गांधी का लंबी बीमारी के बाद निधन
महात्मा गांधी के पौत्र कनु गांधी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के पौत्र कनु गांधी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
महात्मा गांधी के पोते 86 साल के पोते कनुभाई को 24 अक्टूबर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद से वो सूरत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महात्मा गांधी के पोते कनुभाई को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। कनुभाई की हालत गंभीर बनी हुई थी। पिछले कई महीने से कनुभाई अपनी पत्नी शिवालक्ष्मी के साथ राधा कृष्ण मंदिर के संत निवास में रह रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक, कानुभाई को वेंटिलेटर पर रखा गया था। कनुभाई ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अमेरिका में बिताया था।
अमेरिका से लौटने का बाद कनुभाई मुंबई और दिल्ली के वृद्धाश्रमों मे रहे। पिछले कुछ महीने से वो सूरत में रह रहे थे। कनुभाई महात्मा गांधी के तीसरे बेटे रामदास के पुत्र थे। कनुभाई अमेरिका में नासा में वैज्ञानिक रहे हैं और उनकी पत्नी वहां डॉक्टर थीं। वो 2014 में अमेरिका से साबरमती लौटे। इसके बाद वो लगातार वृद्धाश्रमों में रह रहे थे।