पचास का हुआ पंजाब, साठ का मध्य प्रदेश, ऐसा मना जश्न
मध्य प्रदेश और पंजाब में स्थापना दिवस पर देर रात तक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
पंजाब/मध्य प्रदेश। पंजाब और मध्य प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जमकर जश्न मनाया गया। दोनों ही राज्यों के स्थापना दिवस एक नंवबर को होते हैं।
मंगलवार (1 नंवबर) को पंजाब ने 50वां जबकि मध्य प्रदेश ने 60वां स्थापना दिवस मनाया। दोनों राज्यों में इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राजनेताओं का भी बड़ा जमावड़ा रहा। पंजाब और मध्य प्रदेश में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए विकास के भी बड़े-बड़े वादे किए।
शहीद सिपाही के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देगी एमपी सरकार
Amritsar: Punjab's 50th foundation day celebrations underway. pic.twitter.com/HN9XtP5BWE
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
Bhopal: Madhya Pradesh's foundation day celebrations underway pic.twitter.com/XG4v5TH2Eg
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को जबकि पंजाब राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। दोनों प्रदेशों में देर शाम तक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।
पंजाब चुनाव के लिए नवजोत सिंह सिद्धू का साथ क्यों चाहती है कांग्रेस, ये हैं 5 वजहें
It turned out to be an unforgettable day as a huge crowd had gathered to mark the commemoration of Golden Jubilee of Punjabi at Amritsar. pic.twitter.com/EWt9hxn1PC
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) November 1, 2016
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे अपने लिए और पंजाब की जनता के लिए एक यादगार लम्हा बताया।
I feel proud to be a part of the govt which has done its best to perpetuate the glorious & rich legacy of our great culture. pic.twitter.com/baL6WSyd6l
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) November 1, 2016
लोगों को जवान की शहादत नहीं दिखती, ये देखकर पीड़ा होती है- शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दौरान कहा कि वो प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने कहा कि वो मध्य प्रदेश को देश नहीं बल्कि दुनिया का नंबर एक राज्य बनाएंगे।
Sharing moments from today's #MPSthapnaDiwas celebrations at Bhopal. pic.twitter.com/V0DCJZOiNN
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 1, 2016