क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: पहले दौर में कश्‍मीर में रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनाव का पहला चरण है। इसलिए हम आपके लिए लाये हैं लाइव अपडेट, जिसको पढ़ने के लिए आप लगातार पेज को रीफ्रेश करते रहिए और बने रहिए वनइंडिया के साथ

kashmir-vote

17:25 बजे। डिप्‍टी इलेक्‍शन कमिश्‍नर विनोद जुत्‍शी की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक कश्‍मीर में पहले दौर में 70% मतदान हुआ है।

16:20 बजे। पहली बार कश्‍मीर में पहले दौर की वोटिंग में नया रिकॉर्ड। 50 प्रतिशत लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

15:20 बजे। कश्‍मीर में मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए उत्साहित मतदाता कतार में खड़े दिखे। डोडा में सर्वाधिक मतदान 41.90 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान 10.47 फीसदी लेह में दर्ज किया गया।

15:10 बजे। झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए पहले दौर का मतदान खत्‍म।

15:00 बजे। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रहे प्रथम चरण के मतदान के तहत दोपहर तक लगभग एक-तिहाई मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया।

14:45 बजे। झारखंड में प्रथम चरण के तहत 81 में से 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं, जो राज्य के छह नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित हैं।

14:30 बजे। झारखंड में नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के बीच विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को दोपहर तक 25 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

14: 25 बजे। कश्‍मीर के डोडा जिले में कांग्रेस और पीडीपी के समर्थकों के बीच मारपीट की खबरें।

13:55 बजे। निर्वाचन आयोग ने 255 माइक्रो पर्यवेक्षकों के अलावा, 159 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की।

13:40 बजे।गांदेरबल विधानसभा के मतदान केंद्र पर 1,200 मतदाता पंजीकृत मतदाताओं में से 180 ने पहले दो घंटे में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

13:30 बजे। लद्दाख क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर महिला मतदाओं की संख्या पुरुषों से अधिक देखी गई।

13:15 बजे। लद्दाख क्षेत्र के लेह, कारगिल, जांस्कर एवं नुबरा निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्लिम एवं बौद्ध मतदाता अपनी-अपनी पारंपरिक पोशाकों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

13:00 बजे। घाटी के कंगन, गांदेरबल, सोनावारी और गुरेजन विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पुरुषों एवं महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं। ठंड की वजह से इन क्षेत्रों में सुबह मतदान प्रक्रिया धीमी थी।

12:45 बजे। जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण के मतदान में मंगलवार को हल्की धूप निकलने के बाद मतदाताओं में उत्साह नजर आया।

12:30 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के साथ ही झारखंड में भी मतदान में तेजी आई है।

12:00 बजे। कश्‍मीर में 10 बजे तक मतदान की स्थिति, बांदीपुरा में 24% सोनावारी में 16.7%, गांदरबल 15.93% नुब्रा में 9.5% औ लेह में 6.5% मतदान दर्ज किया गया है।

11:55 बजे। कश्‍मीर के इलाकों में ठंड बनी मतदान में बाधा।

11:52 बजे। बांदोपोर ब्‍लास्‍ट के बाद भी कश्‍मीर में मतदान जारी।

11:31 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपोर में मतदान के बीच ही ब्‍लास्‍ट की खबरें हैं। सेना ने फिलहाल जिम्‍मा संभाला लिया है।

10:18 बजे। कश्‍मीर के युवाओं ने कहा वह सिर्फ उसे ही वोट देंगे जो राज्‍य के साथ ही साथ देश को भी आगे बढ़ाए।

10: 16 बजे। कंगन विधानसभा सीट के हरिगनिमेन मतदान केंद्र पर पारंपरिक कश्मीरी परिधान पहने बहुत से युवाओं मतदान के लिए कतार में।

10:15 बजे। कश्‍मीर में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्‍साह नजर आ रहा है।

9:55 बजे। झारखंड में नौ बजे तक 12.06% मतदान। पलामू में 16% और चतरा में 11.05% तक मतदान।

9:20 बजे। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सुरक्षा का जायजा लेने जाएंगे कश्‍मीर।

9:15 बजे। जम्‍मू के डोडा में भारी संख्‍या में महिला मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद।

9:00बजे। गुमला में वोटरों ने कहा, 'पहले मतदान फिर जलपान'।

8:55 बजे। झारखंड में नक्‍सल प्रभावित इलाके गुमला में भारी संख्‍या में लोग वोट डालने पहुंचे।

8:40 बजे। झारखंड के लातेहार में पोलिंग बूथ पर भारी संख्‍या में सुर क्षाकर्मी तैनात।

8:32 बजे। मतदाताओं का मानना सोच समझकर करना होगा अपने वोट का प्रयोग।

8:30 बजे। भारी ठंड के बाद भी जम्‍मू कश्‍मीर में वाेट डालने को घर से निकल रहे मतदाता।

8:25बजे। कश्‍मीर में हुर्रियत के गिलानी ग्रुप ने विधानसभा चुनावों का बहिष्‍कार करने का ऐलान किया।

8:15बजे। जम्‍मू कश्‍मीर में वोटिंग के दौरान मोदी ने ट्वीट कर कश्‍मीर के युवाओं से अपील की कि वह अपना वोट जरूरे डालें।

8:00 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर में मतदान शुरू हो चुका है।

7:50 बजे। कश्‍मीर के डोडा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त के बीच मतदाता वोट डालने पहुंचे।

7:20 बजे। झारखंड के पलामू में चार जगह पर लैंडमाइन बरामद। दो लैंडमाइन पोलिंग बूथ पर मिले।

7:00 बजे। झाारखंड में वोटिंग शुरू। गुमला में पोलिंग बूथ के बाहर भारी संख्‍या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।

वैसे आपको बता दें कि आज जहां जम्मू एवं कश्मीर में पहले चरण में 10 लाख से अधिक मतदाता 123 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं झारखंड के पहले चरण में तीस लाख से अधिक मतदाता 199 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

चुनाव आयोग की ओर से दोनों ही राज्यों में मतदान के लिए व्यापाक इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था है। झारखंड की 81 में से 13 सीटों पर आज वोट डाले जायेंगे तो वहीं पहले चरण में कश्मीर घाटी के दो जिलों- बांदीपुरा और गंदेरबल, लद्दाख क्षेत्र के दो जिलों- कारगिल और लेह और जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों- रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में मतदान होगा।

<strong>सोनिया गांधी जी करारे जवाब के लिेए 'बड़ी-बड़ी बातें' कहना काफी नहीं!</strong>सोनिया गांधी जी करारे जवाब के लिेए 'बड़ी-बड़ी बातें' कहना काफी नहीं!

कश्मीर के मतदान में 5,49,696 पुरुष और 5,00,539 महिला मतदाताओं सहित 10,50,250 मतदाता 15 विधानसभा सीटों के लिए 1,787 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। तो वहीं झारखंड में पहले चरण में 3,939 मतदान केंद्रों पर कुल 32,59,536 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

झारखंड में कुल 1,612 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया है, जबकि 263 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके अलावा, लगभग 1,752 मतदान केंद्रों को अंति संवेदनशील तथा 1,104 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

<strong>Survey: घाटी में PDP तो झारखंड में BJP का खिलेगा कमल</strong>Survey: घाटी में PDP तो झारखंड में BJP का खिलेगा कमल

झारखंड में सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम तीन बजे तक चलेगा। जबकि कश्मीर में मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। आपको बता दें कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 12-12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस सात तथा इसका गठबंधन साझीदार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छह सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

कश्मीर चुनाव : पहली बार भाजपा प्रमुख मुद्दाकश्मीर चुनाव : पहली बार भाजपा प्रमुख मुद्दा

<strong>क्यों अहम है भाजपा के लिए कश्मीर की 41 सीटें? </strong>क्यों अहम है भाजपा के लिए कश्मीर की 41 सीटें?

Comments
English summary
The stage is set for the first of the five-phased Assembly elections in Jammu and Kashmir and the mineral-rich state Jharkhand.Here are the Live updates of polling from various districts.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X