भाई दूज पर भाईयों को टीका लगा रही थी डेढ़ साल की परी, पाकिस्तान ने दाग दी गोलियां, हालत गंभीर
डेढ़ साल की परी भाई दूज पर अपने भाईयों को टीका लगा ही रही थी कि तभी पाकिस्तानी गोली की शिकार बन गई।
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों पर हो रहा है। पाक की ओर से माटार्स और गोलियों की वजह से उन्हें घरों के भीतर छिपकर रहना पड़ा रहा है। कई लोग गांव खाली कर जा चुके हैं, लेकिन परी का परिवार वहां से जा पाता, इससे पहले ही वो पाकिस्तानी गोलियों के निशाने पर आ गई।
डेढ़ साल की परी मंगलवार की सुबह भाई दूज पर अपने भाईयों को टीका लगा ही रही थी कि तभी पाकिस्तान की ओर से फेंक गया एक मोर्टार आंगन में गिरा और वह अपने दोनों भाईयों को खो बैठी। खुद परी बुरी तरह से घायल हो गई है अब अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रही है।
Jammu: One and a half year old Pari who got injured yesterday in shelling by Pakistan, operated for injuries. Condition serious, say doctors pic.twitter.com/q03p35sGsG
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016
Her condition is not good right now, entire nation must pray for our Pari: Relative of Pari (girl injured in shelling by Pakistan) pic.twitter.com/PgKNYEduXI
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016
डॉक्टरों ने आज परी का ऑपरेशन किया, लेकिन उस की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। देशभर में नन्हीं परी के लिए दुआएं मांगी जा रही है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि शायद कोई चमत्कार हो जाए और परी ठीक हो जाए। आपको बता दें कि पिछले 1 हफ्ते से पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में अब 8 लोगों की मौत हो चुकी है।