2019 में अखिलेश-मायावती साथ आए तो भाजपा का मैच ओवर: लालू
लालू प्रसाद यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले प्रियंका करें नेतृत्व, अखिलेश और मायावती साथ आए तो 2019 में भाजपा का गेम ओवर
पटना। राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से विपक्ष की एकता बुरी तरह से टूटती दिखाई दी उसके बाद लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू प्रसाद ने कहा कि अगर मायावती और अखिलेश यादव साथ आ जाते हैं तो 2019 में भाजपा का खेल खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों नेता साथ आते हैं तो भाजपा का खेल खत्म होगा, बल्कि 2019 का गेव ओवर हा जाएगा। लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के 21वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

लालू प्रसाद ने कहा कि अगर अखिलेश और मायावती मिल जाएं तो मैच ओवर हो जाएगा, मुझे पूरी संभावना है कि दोनों ही नेता अगले चुनाव में साथ आएंगे। लालू ने कहा कि देश इस समय बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा है, देश में अघोषित आपाताकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग इंदिरा गांधी के आपात काल को भूल जाएंगे और इस अघोषित आपातकाल को याद रखेंगे।
लालू यादव ने एक और बड़ा बयान दिया कि तमाम नेताओं को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को अगले चुनाव का नेतृत्व करना चाहिए। लालू ने अपने भाषण में राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लिहाजा माना जा सकता है कि लालू ने राहुल गांधी के नेतृत्व को ठुकरा दिया है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि लालू के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
लालू ने कहा कि चाहे मायावती जी हों, अखिलेश हों, रॉबर्ट वाड्रा हों, प्रियंका हों, केजरीवाल हों, लालू यादव हों, हमारा बाल बच्चा हो, मायावती हों, ममता दीदी हो, अगर ये लोग इकट्ठा हो जाए तो 2019 में इनका सपना सपना रह जाएगा, यह लोग फिर से कुर्सी पर बैठने वाला नहीं है। लालू ने इस गठबंधन में रॉबर्ड वाड्रा का नाम भी लिया है, लेकिन राहुल गांधी और नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications