कौन हैं सलमान खान के वकील हरीश साल्वे, जानिए 10 खास बातें
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हरीश साल्वे को इस समय देश का चोटी का वकील माना जाता है। शुक्रवार को सलमान खान को कोर्ट से जमानत मिलेगी या नहीं, उसमें साल्वे की जिरह का रोल अहम होगा। हिट एंड रन केस में सलमान की पैरवी हरीश साल्वे कर रहे हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि एडवोकेट साल्वे की फीस 30 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए प्रति दिन है। [सलमान खान की याचिका पर सुनवायी के लाइव अपडेट]
वे मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं। बीते कई दशकों से दिल्ली में बस गए हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने सोली सोराबजी की देखरेख में 1976 में लॉ की प्रेक्टिस शुरू की थी। उनके पिता एन.के.पी साल्वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे।
आइये जाने हरीश साल्वे के बारे में 10 खास बातें-
- हरीश साल्वे हर केस पर जिरह करने से पहले उसका गहन अध्ययन करते हैं।
- वे मुकेश अंबानी से लेकर रतन टाटा के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर चुके हैं।
- हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट में टैक्स विवाद में वोडाफोन के लिए जिरह की।
- साल्वे ने अंबानी बंधुओं के गैस के दामों पर हुए कटु विवाद के दौरान मुकेश अंबानी के पक्ष में पैरवी की।
- साल्वे ने इतालवी सरकार के लिए दो इतालवी मरीनों के हक में भी सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा।
- उनका राजधानी के भगवान दास रोड के व्हाइट हाउस में दफ्तर है।
- वे राजधानी के कुलीन पालम मार्ग की 800 गज की कोठी में रहते हैं। जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये होगी।
- हरीश साल्वे पियनो बजाना पसंद करते हैं।
- वे बेंटले कार ही चलाना पसंद करते हैं।
- हरीश साल्वे पुस्तकों के प्रेमी हैं। उनकी निजी लाइब्रेयरी में विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें पढ़ी हैं।
More From
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट













Click it and Unblock the Notifications