बेंगलुरु, हैदराबाद की आईटी कंपनियों में काम कर रहे ISIS के जिहादी
बेंगलुरु। अगर आप बेंगलुरु या हैदराबाद की किसी आईटी कंपनी में काम करते हैं, तो हो सकता है आपकी ही टीम में कोई एक ऐसा हो, जिसके तार दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हों। जी हां अगर खुफिया विभाग की ताज़ा रिपोर्ट की मानें तो अल-कायदा और आईएसआईएस के जिहादी आईटी कंपिनयों में रहकर स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं।

इंटरनेट के जरिये जिहाद छेड़ना बहुत आसान है। संगठनों के लिये जितना आसान, खुफिया विभागों के लिये उनको ट्रेस करना और पकड़ना उतना ही कठिन। लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसी ऐसे मंसूबों को कतई पूरा नहीं होने देगी, जो देश के लिये खतरा हैं। आपको यह जानकर हैरत होगी कि आईएसआईएस के तार भारत के कई शहरों तक जुड़ चुके हैं। उनमें बेंगलुरु और हैदराबाद प्रमुख हैं।
इन तारों से जुड़ने वाले कोई संगठन नहीं बल्कि लोग हैं, जो जिहाद का पाठ पढ़ने के बाद देश के विरुद्ध जंग छेड़ने जैसी तैयारियां कर रहे हैं। खुफिया विभाग ने तमाम आईटी प्रोफेशनल्स को चिन्हित किया है, जिन पर शक की सुई गहरा चुकी है। हम आपको बता दें कि खुफिया विभाग की पूरी नजर उन कर्मियों पर टिकी हुई है। वो क्या कर रहे हैं, कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, सब कुछ गहराई से वॉच किया जा रहा है।
वनइंडिया से विशेष बातचीत में खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रोफेशनल्स पर नजर है, लेकिन आईटी कंपनियां इस दायरे में अभी तक नहीं आयी हैं।
हाई-टेक आतंकियों के बारे में महत्वपूर्ण बातें-
- ज्यादातर जिहादी छोटी-छोटी आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं।
- इन शहरों में कुछ एनजीओ भी चल रहे हैं, जो धर्म के नाम पर आतंक को पाल रहे हैं।
- हाल ही में पांच हाईली एजुकेटेड आईटी प्रोफेशनल्स अल-कायदा और आईएसआईएस से जुड़े।
- आतंकवाद अब गरीबी से जंग नहीं लड़ रहा है, यहां देने के लिये बहुत पैसा है।
- हाल ही में आईएसआईएस ने दुनिया के कई बड़े शहरों से प्रोफेशनल्स को रिक्रूट किया।
- बेंगलुरु-हैदराबाद की कंपनियां छोड़ कर कई लोगों ने आईएसआईएस ज्वाइन की है।
- ऐसा देखा गया है कि कई आईटी कर्मी उन लोगों से चैटिंग करते हैं, जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली साइटें चला रहे हैं।
- बेंगलुरु-हैदराबाद पुलिस ऐसे प्रोफेशनल्स का डाटाबेस तैयार कर रही है।
- डाटाबेस में उनके नाम होंगे जिन्होंने आतंकी संगठनों से चैट की, ट्विटर पर मैसेज के आदान प्रदान किये या फेसबुक फ्रेंड बनाया।
- इन आईटी प्रोफेशनल्स के फेसबुक अकाउंट पर भी पैनी नजरें बनी हुई हैं। प्राइवेट मैसेजेस पर भी।
एनजीओ भी जुड़े हैं आतंकी संगठनों से
खुफिया विभाग के अधिकारी के अनुसार दक्षिण में कई एनजीओ हैं, जो आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उनके नामों के खुलासे नहीं किये गये हैं। हालाकि शहरों के नाम आप भी जान सकते हैं- गुलबर्गा, वारंगल, सेलम, कोट्टायाम, हुब्बली, और बीदर।
खुफिया विभाग के अधिकारी ने कहा कि ये सब गतिविधियां देश के लिये बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि आईएसआईएस अब अफ्गानिस्तान में भी अपनी इकाईयां खोल रहा है।
आगे पढ़ें- आगे पढ़ें- तीन भारतीय संभाल रहे हैं ISIS का मनी मैनेजमेंट।
-
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications