Pics: कार एक्सीडेंट में घायल हुईं हेमा मालिनी,1 बच्ची की मौत
नयी दिल्ली। भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ।
शुक्रवार की सुबह ताज़ा अपडेट के अनुसार हेमा मालिनी की नाक की हड्डी में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक डॉक्टरों ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डॉक्टर 11 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि हेमा मालिनी के पैर में भी चोटें आयी हैं।
इस हादसे में एक बच्ची की मौत हुई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। वहीं ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हेमामालिनी आगरा से जयपुर जा रही थीं तब उनकी कार दौसा के नजदीक दूसरी कार से टक्कर गई।
अब तक जानकारी के मुताबिक सामने से आ रही कार ने हेमा मालिनी की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी कारप का संतुलन बिगड़ गया। जिस कार से हेमा मालिनी की कार की टक्कर हुई उसमें एक महिला और दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चा भी गंभीर रुप से घायल हो गए है। देखिए हादसे की तस्वीरें...

बच्चे की मौत
दौसा के पास हेमा मालिनी की कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में हेमा मालिनी को गंभीर चौट आई है।

कार हादसा
हेमा मालिनी की कार जिस ऑल्टो गाड़ी से टकराई उसमें सवार बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

हादसे की शिकार हुई हेमा मालिनी
हादसे के बाद हेमा को कार से फॉर्टिस अस्पताल लाया गया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जांच कर रही हैं। वहीं हेमा मालिनी अबही खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हेमा मालिनी की कार
यह हेमा मालिनी की मर्सडीज कार है, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अस्पताल जातीं हेमा
यह उस वक्त की तस्वीर है, जब हेमा मालिनी को अस्पताल ले जाया जा रहा था।

हेमा मालिनी घायल
दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में हेमा मालिनी।

घायल हुईं हेमा
घायल अवस्था में हेमा मालिनी।

आल्टो कार जिससे भिड़ी मर्सडीज
यह वाे अल्टो कार है, जिससे हेमा मालिनी की मर्सडीज भिड़ी थी।
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह?











Click it and Unblock the Notifications