बोले रामचंद्र गुहा- नेहरू और इंदिरा के बाद तीसरे सबसे सफल पीएम हैं नरेंद्र मोदी
गुहा ने बात दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहीं। बता दें कि 29 मार्च को ही खबर आई थी कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना करने की वजह से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
नई दिल्ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी भारत के तीसरे सबसे ज्यादा सफल प्रधानमंत्री हैं। यह बातें इतिहासकार राम चंद्र गुहा ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी की अपील और करिश्मा , जाति और भाषाई बंधन को पार करता है। गुहा ने यह बातें दिल्ली में लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स इंडिया समिट -2017 के दौरान कहीं।
गुहा ने कहा कि हम ऐसे समय में हैं जब नरेंद्र मोदी, भारतीय इतिहास के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार है और शायद वो पहले से ही हैं। गुहा ने कहा कि मोदी इकलौते हैं, जो नेहरू और इंदिरा के बाद, उनके पास पूरे भारत के लिए एक दृष्टिकोण है।
ये सारी खासियत सिर्फ नेहरू और इंदिरा के पास ही थी
गुहा के अनुसार नेहरू और इंदिरा के बाद अब तक ऐसा कोई पीएम नहीं आया था जो शक्ति, नियंत्रण की क्षमता,करिश्मा,जाति के पार, क्षेत्रीय और भाषाई अपील के परे हो।
भारतीय राजनीति के इतिहास पर गुहा ने कहा कि जाति प्रथा और महिलाओं से भेदभाव दो निर्विवाद तथ्य है। उन्होंने कहा इस्लाम और हिन्दुत्व दोनों धर्म, इस उप-महाद्वीप के सबसे बड़े धर्म हैं, इनमें महिलाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर भेदभाव होता है।
उन्होंने कहा कि जाति प्रथा , सामाजिक स्तरीकरण की सबसे कठोर, सबसे शैतानी प्रणाली मनुष्यों द्वारा खोज की गई है और हम हिंदुओं ने इसे आविष्कार किया।
ये भी पढ़ें: निकी हेले ने दिया भारत को दोष, कहा मां के जज बनने के रास्ते में आए देश के हालात