सरकार नहीं बताएगी कितना खर्चा हुआ ओबामा के दौरे पर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा पर सरकार को कितना खर्च करना पड़ा? सरकार इस सवाल का जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। एक आरटीआई के माध्यम से उक्त सवाल को पूछा गया तो विदेश मंत्रालय ने जवाब देने से मना कर दिया।
संबंध बिगड़ेंगे
सरकार का कहना है कि खर्चा बताने से दोनों देशों के संबंध खराब होंगे। मुंबई के अनिल गलगानी ने उक्त सवाल पूछा था। बता दें कि ओबामा इस साल के शुरू में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने केलिए राजधानी आए थे। तब उनका दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ था। वे गणतंत्र दिवस परेड में मुख्यअतिथि थे। उनके साथ उनकी पत्नी और लंबी-चौड़ी टीम भी आई थी।
नहीं गए थे आगरा
ओबामा को अपने भारत दौरे के दौरान आगरा भी जाना था। पर सऊदी अरब किंग की अचानक से मौत के कारण उनका आगरा का दौरा टल गया था। जानकारों ने बताया कि सरकार ने कुछ सोच-समझकर ही उक्त आरटीआई का जवाब नहीं दिया। यूं भी आरटीआई के माद्यम से आप सब कुछ सरकार से नहीं पूछ सकते।