गोवा कांग्रेस अध्यक्ष शांतराम नाइक ने दिया इस्तीफा
पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष शांतराम नाइक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया है। नाइक ने अपने इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो कांग्रेस के महाधिवेशन के दौरान राहुल गांधी के भाषण से प्रभावित हुए। जिसमें राहुल ने कहा था कि युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए।
3 बार सांसद रहे नाइक बीते साल 7 जुलाई को कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष बने थे। ऐसे में जबकि नाइक ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है तो उनकी ओर से की गई सभी नियुक्त किए गए लोगों को इस्तीफा देना होगा। ताकि राहुल गांधी नई नियुक्तियां कर सकें। पूर्ण सत्र में पहले ही राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों को चुनने की शक्ति दे दी है।
माना जा रहा है कि अगले महीने 72 वर्ष का हो जाने के बाद नाइक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया जाएगा।