सेल्फी लेने के चक्कर में डैम में जा गिरे लड़के-लड़कियां, 4 की मौत
सेल्फी लेने के चक्कर में चार लड़के-लड़कियां डैम में जा गिरे। सबकी लाशें डैम से बरामद हो गई हैं।
वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा के महाकाली डैम में मौज-मस्ती करने गए लड़के- लड़कियों को लेने के देने पड़ गए जब सेल्फी के चक्कर में वे पानी में जा गिरे। इस हादसे में तीन लड़कियों और एक लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ी।
Read Also: दोस्ती में चलाया खंजर, वो नहीं चाहता था उस लड़की को वो भी बहन बोले...
डैम पर पिकनिक मनाने गया दोस्तों का ग्रुप
चारों मृतक कॉलेज स्टूडेंस हैं। सभी दोस्तों के ग्रुप के साथ डैम में घूमने आए थे। गौरव गुल्हाने पुलगांव का रहनेवाला है, श्वेता नेहारे, शीतल प्रधान और सोनल नाईक वर्धा के रहनेवाले हैं। सभी कॉलेज विद्यार्थियों की उम्र 18 से 20 के बीच की है। डैम के पास पिकनिक मनाने के लिए आए थे। डैम को एकदम पास से देखने के लिए सभी डैम के नजदीक गए थे और सेल्फी निकाल रहे थे।
सेल्फी खींचने के लिए डैम के पानी में उतरे
सेल्फी निकालने का मोह ही सभी को भारी पड़ा। पानी के अंदर एक पत्थर में खड़े होकर सभी सेल्फी निकाल रहे थे, अचानक सेल्फी निकालते समय एक लड़की का पैर फिसल गया, जिससे वो नीचे गहरे पानी में जा गिरी। लड़की को पानी में बचाने के प्रयास में दो लड़कियां और एक लड़का भी पानी में गिर गए। साथ में पिकनिक आए दोस्तों ने चारों को बचाने का प्रयास किया पर इस घटना में तीन लड़कियां और एक लड़के की मौत हो गई।
चारों की लाशों को बाहर निकाला गया
घटना के बाद खरांगणा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों की लाशों को पानी से बाहर निकाल लिया है। खरांगणा पुलिस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन के लोगों ने पहुंचकर मदद कार्य किय। मृतकों में एक युवती नर्सिंग की छात्रा थी और दो लड़कियां 10 वीं क्लास की छात्रा थी।
Read Also: चार साल का बच्चा रोटियां बनाने में है एक्सपर्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल