पूर्व CM एनडी तिवारी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की तबियत खराब हो गई है। सुबह दस बजे उन्हें लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी की तबीयत मंगलवार दिन में बिगड़ गई। तिवारी को तुरंत ही उनके आवास से सविल अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने सलाह दी कि उन्हें राम मनोहर लोहिया संस्थान ले जाया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक तिवारी पिछले दो दिनों से बुखार से पीडि़त हैं। उन्हें बेचैनी भी हो रही थी। घर पर राहत न मिलने पर परिजनों ने उन्हें संस्थान में भर्ती कराया है।
बता दें कि लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्राइवेट रूम में भर्ती एनडी तिवारी का इलाज कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद्र तिवारी कर रहे हैं। डॉ. भुवन के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री उनकी पल्स रेट आदि सब सही हैं। बीमारी की वजह को कंफर्म करने के लिए यूरिन इंफेक्शन व मलेरिया की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया ने फिर कैंसल किया शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का टिकट