जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नीतीश कुमार के नये मंत्री
पटना। बिहार की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर राज्य की कमान सौंपी है। बिहार को विकास के नये पथ पर ले जाना टीम नीतीश के लिये बड़ी चुनौती है। क्योंकि टीम के कोर सदस्यों की शैक्षिक योग्यता विकास कार्यों के आगे रोढ़ा बन सकती है।

चलिये जानते हैं नीतीश की टीम के लोग कितने पढ़े लिखे हैं:
बिहार मंत्रिमंडल-मंत्री, विभाग और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है
1. नीतीश कुमार - मुख्यमंत्री - गृह, सामान्य प्रशासन व सूचना-जनसंपर्क (बैचलर आॅफ इन इंजीनियरिंग)
2. तेजस्वी यादव - उपमुख्यमंत्री - भवन निर्माण, पथ निर्माण व पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण (नौंवी फेल)
3. तेज प्रताप यादव - स्वास्थ्य,लघु सिंचाई,पर्यावरण(बारहवीं फेल)?
4. अब्दुल बारी सिद्दीकी - वित्त (बारहवीं)
5. विजेन्द्र प्रसाद यादव - ऊर्जा(दसवीं)
6. ललन सिहं - जल संसाधन (आठवीं)
7. मंजू वर्मा -समाज कल्याण (बारहवीं)
8. मदन मोहन तिवारी- राजस्व व भूमि सुधार (परास्नातक)
9. मदन सहनी - खाद्य आपूर्ति (स्नातक)
10. अशोक चौधरी -शिक्षा व आईटी (बारहवीं)
11. विजय प्रकाश - श्रम संसाधन (परास्नातक)
12. राम विचार राय - कृषि (दसवीं)
13. कपिल देव कामत -पंचायती राज (आठवीं)
14. संतोष निराला - एससी-एसटी कल्याण (स्नातक, प्रोफेशनल कोर्स)
15. अब्दुल जलील मस्तान - उत्पाद व निबंधन (बारहवीं)
16. डा. अब्दुल गफूर - अल्पसंख्यक कल्याण (डॉक्टरेट)
17. चंद्रिका राय - परिवहन (स्नातकोत्तर)
18. महेश्वर हजारी - नगर विकास (स्नातक)
19. चंद्रशेखर - आपदा प्रबंधन (स्नातकोत्तर)
20. शिवचंद्र राम - कला संस्कृति (स्नातक)
21. अनीता देवी - पर्यटन (बारहवीं अध्ययनरत)
22. अवधेश सिंह - पशुपालन (स्नातक)
23. मुनेश्वर चौधरी - खान व भूतत्व (स्नातक प्रोफेशनल)
24. कृष्णनंदन वर्मा - पीएचईडी व कानून (स्नातक)
25. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद - गन्ना उद्योग (दसवीं)
26. शैलेश कुमार - ग्रामीण कार्य अभियंत्रण (परास्नातक)
27. आलोक मेहता - सहकारिता (स्नातक अध्ययनरत)
28. श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास (बारहवीं)












Click it and Unblock the Notifications