बाबा रामदेव के साथ डांस करने में एक्टर रनवीर सिंह के छूटे पसीने, वीडियो हुआ वायरल
एक्टर रनवीर सिंह ने बाबा रामदेव को डांस करने के लिए उकसाया तो जोश में आए बाबा ने ऐसा डांस किया कि सब देखते रह गए।
दिल्ली। एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में जब बाबा रामदेव ने अपने योग वाले डांस का जलवा दिखाया तो साथ देने वाले फिल्म एक्टर रनवीर सिंह के पसीने छूट गए।
रनवीर सिंह ने ही बाबा रामदेव को डांस करने के लिए चैलेंज दिया था। पहले तो बाबा हिचके लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसा डांस किया कि देखने वाले देखते रह गए। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रनवीर सिंह ने बाबा को दिया डांस चैलेंज
एजेंडा आज तक की महफिल में एक्टर रनवीर सिंह, बाबा रामदेव के मजे लेने लगे और उन पर डांस करने के लिए जोर डालने लगे।
बाबा पहले तो डांस के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने रनवीर को कुश्ती लड़ने के लिए कहा। लेकिन रनवीर सिंह डांस करने की ही बात करते रहे और महफिल में उन्होंने इसके लिए सबसे तालियां भी बजवा लीं।
अचानक बाबा रामदेव को आया जोश
जब रनवीर सिंह ने बहुत जोर डाला तो बाबा रामदेव भी बाद में पीछे नहीं हटे। रनवीर सिंह के चैलेंज को स्वीकार करते हुए मंच पर चढ़ गए।
इसके बाद बाबा रामदेव ने अपनी लुंगी कमर तक बांधी और रनवीर सिंह को डांस के लिए ललकारा। बाबा रामदेव बहुत तेजी से योगासन की अलग-अलग मुद्रा में डांस करने लगे और रनवीर कपूर उनका साथ देते हुए हांफने लगे।
रनवीर सिंह ने मान ली अपनी हार
बाबा रामदेव ने लगभग 6 मिनट तक डांस किया। उनके साथ डांस करते हुए रनवीर सिंह के पसीने छूट गए लेकिन बाबा रामदेव को एक बूंद पसीना नहीं आया।
बाबा रामदेव ने रनवीर सिंह को भोगी नहीं, योगी बनने की सलाह दी। दोनों के डांस का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक दिन में लाखों लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए...
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications