राहुल गांधी ने JNU में जो समर्थन दिया उसका मुंहतोड़ जवाब देगा युवा: अमित शाह
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस और यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। वृंदावन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश की तिजोरी में गड्ढा किया। अमित शाह ने जेएनयू मामले पर राहुल गांधी को भी घेरा।

शाह ने कहा कि बीजेपी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है और उससे भी बड़ी बात यह है कि यह देश की मिट्टी और संस्कृति से निकली विचारधारा से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के रास्ते पर लाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं और देश विकास और सुरक्षा की राह पर चल पड़ा है, लेकिन 'भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए बीजेपी को 25 साल और सत्ता में बनाए रखना जरूरी होगा।'












Click it and Unblock the Notifications