सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में हुई भर्ती
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार की देर रात सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुकाम और अस्थमा से जूझ रहीं सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
सोनिया गांधी इन दिनों सर्दी और अस्थमा से पीड़ित हैं। उन्हें करीब चार घंटों के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इसके बाद से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। वहां उनका टेस्ट किया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ देर के लिए भर्ती होना पड़ा।
सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद शुरुआती ईलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कांग्रेस के करीबी सूत्रों के मुताबिक उम्मीद जताई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को संसद जाएंगी और अपना दैनिक काम-काज संभालेंगी।