कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुखार और इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती
सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वायरल बुखार और इन्फेक्शन की शिकायत बताई जा रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अगले दो दिनों तक अस्पताल में रहेंगी।'
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू को लगानी पड़ी सब्जी की दुकान, 10 मिनट में बिका सामान
बता दें कि इस साल अगस्त में भी कांग्रेस के रोडशो के दौरान वाराणसी में कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रोडशो बीच में ही रोकना पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी थी।