कम से कम पांच बच्चे पैदा करें, 10000 रुपए हर परिवार को मिलेंगे- कैथोलिक चर्च
केरल। पिछले कुछ दिनों में विवादित बयानों की जैसे बाढ़ सी आ गयी है। पहले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले भाजपा के सांसद ने इस बार हिंदू महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है। लेकिन साक्षी महाराज को बराबर की प्रतिस्पर्धा कैथोलिक चर्च दे रहे हैं।

बड़ा परिवार सुखी परिवार
केरल के कैथोलिक चर्च ने बड़े अभियान को शुरु करने की बात कही है जिसमें हर कैथोलिक परिवार से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की जाएगी। भारत सरकार के हम दो हमारे दो नारे के खिलाफ जाते हुए केरल के सायरो मालाबार चर्च ने नया नारा बुलंद किया है बड़ा परिवार सुखी परिवार। आपको बता दें कि सायरो मालाबार चर्च देश का सबसे बड़ा चर्च है, जिसके 36 लाख सदस्य हैं।
चर्च ने इस अभियान को इसलिए शुरु किया है क्योंकि हाल ही में राज्य सरकार ने एक कमेटी का गठन करके उन परिवारों की सूचि तैयार करने की योजना बनायी थी जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। साथ ही उन परिवारों के खिलाफ सजा के प्रावधान लाने की भी कमेटी की योजना थी।
बाल दिवस पर शुरु किया अभियान
सायरो मालाबार चर्च ने 14 नवंबर से अपना मिशन बड़ा परिवार सुखी परिवार शुरु कर दिया है। प्रो लाइफ कमीशन के फादर जोस कोट्टायिल ने कहा कि हम चाहते हैं कि जो कैथोलिक परिवार पांच बच्चों को पाल सकते हैं वो पांच बच्चे पैदा करें।
हर परिवार को 10000 रुपए की मदद
सायरो मालाबार चर्च ने 5000 कैथोलिक परिवारों को सम्मानित करने की भी बात कही है जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। इसके साथ ही चर्च ने 20 प्रांतों में हर वैवाहिक जोड़े को 10000 रुपए देने का ऐलान किया है जिसके पांचवा बच्चा पैदा होगा। आपको बता दें कि सायरो मालाबार चर्च केरल का सबसे अमीर धार्मिक संगठन है जिसकी मिल्कियत 2000 करोड़ है।
सिर्फ मुसलमानों की आबादी में हुआ इजाफा
चर्च ने केरल में इसाइयों की आबादी कम होने पर चिंता व्यक्त की है। 1991 से 2001 के बीच केरल में 0.32 प्रतिशत ईसाईयों की आबादी में कमी आयी है। वहीं केरल में हिंदुओ की आबादी में 1.48 फीसदी की गिरावट हुई है। जबकि सिर्फ मुसलमानों की आबादी में 1.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications