सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगने के बाद बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रिजेश पांडे ने दिया इस्तीफा
बिहार के कांग्रेस नेता और उपाध्यक्ष ब्रिजेश पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है।
पटना। बिहार के कांग्रेस नेता और उपाध्यक्ष ब्रिजेश पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ब्रिजेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।
ब्रिजेश पांडे पर ये गंभीर आरोप बिहार में पूर्व मंत्री की बेटी ने लगाया। ब्रिजेश पांडे के साथ-साथ उन्होंने रिटायर्ड अफसर के बेटे और प्रियदर्शी शोरूम के मालिक निखिल प्रियदर्शी पर आरोप लगाया। इस आरोप को एसआईटी ने सही पाया है। एसआईटी ब्रजेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसआईटी ने जांच के बाद पूर्व मंत्री की बेटी के आरोपों को सही पाया है और अब ब्रजेश पांडे पर सेक्स रैकेट का यह केस चलेगा। जनवरी में पटना के मशहूर प्रियदर्शी शोरूम के मालिक निखिल प्रियदर्शी पर पूर्व दलित कांग्रेसी मंत्री की बेटी ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में लड़की ने यह भी बयान दिया था कि निखिल प्रियदर्शी उसको ब्रजेश पांडे के पास ले गया जहां उसका यौन शोषण किया गया।
इस मामले मे आईजी ए.के. यादव ने बताया कि ब्रजेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इस मामले में निखिल और संजीत पहले से ही आरोपी हैं। एसआईटी ने पांडेय के रूपसपुर स्थित घर पर छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि वो भूमिगत हो गए हैं।