नितिन गडकरी संभालेंगे गोवा विधानसभा में भाजपा की जिम्मेदारी
नयी दिल्ली। भाजपा ने आगामी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चुनाव प्रभारी बनाया है।
भाजपा ने गोवा चुनाव में जीत के भरोसे के साथ नितिन गडकरी को जिम्मेदारी सौंपी है। गडकरी को जहां गोवा की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं सांसद लक्ष्मण गिलुआ को झारखंड में पार्टी का प्रदेश अक्ष्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के करीबी सूत्रों की माने तो गोवा में आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता के चलते पार्टी चिंतित है।
आप को चुनौती मानते हुए पार्टी ने गडकरी को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वहीं झारंखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के इस्तीफा देने के बाद सिंहभूमि से भाजपा सांसद लक्ष्मण गिलुआ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।