क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के ताज़ा अपडेट

By Ajay Mohan
Google Oneindia News

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना के साथ-साथ एक-एक कर सभी सीटों के रुझान व परिणाम आ रहे हैं। हम आपके लिये लाये हैं लाइव अपडेट एक पेज पर। कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें।

ताजा रुझान- भाजपा गठबंधन 61 और महागठबंधन 175 सीटों पर और अन्य 07 पर आगे

पढ़ें- नीतीश कुमार के लिये क्या है ज्योतिष की भविष्यवाणी
पढ़ें- जीते उम्मीदवारों की सूची- कौन कहां से जीता

पढ़ें- बिहार: 70 साल में 33 सीएम, 13 जनता परिवार के
पढ़ें- भाजपा की हार के जदयू की जीत के कारण

पढ़ें- लालू का रोबोट बनने की कगार पर नीतीश
पढ़ें- चाणक्य की धरती पर फेल हुए 'चाणक्य' शाह

पढ़ें- किस सीट पर कौन जीतेगा?
पढ़ें- इन 5 कारणों से यूपी ने बदले बिहार के समीकरण |

Bihar Results

3:23 बजे। सुपौल से जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव से बीजेपी के किशोर कुमार, पिपरा से राजद के यदूवंश कुमार यादव से बीजेपी के विश्वमोहन कुमार, निर्मली से जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव से बीजेपी के रामकुमार राय, छातापुर से बीजेपी के नीरज कुमार सिंह से राजद के जहुर आलम, त्रिवेणीगंज से जदयू के वीणा भारती से लोजपा के अनन्त कुमार भारती हारे।

3:07 बजे। राहुल गांधीने कहा मैं चाहूंगा कि मोदीजी अपने घमंड को कम करें। यह उनके लिए और देश के लिए अच्छा रहेगा।

2:55 बजे। राजनाथ सिंहने कहा बिहार को दिया गया पैकेज पीएम मोदी का वादा है जिस केन्‍द सरकार हर हाल में पूरा करेगी।

पढ़ें- नीतीश की जीत के साथ पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रहा बिहार

2:30 बजे। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने महुआ सीट से चुनाव जीता। वहीं उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा, लालू प्रसाद यादव के विजन और नीतीश कुमार की कड़ी मेहनत के चलते मिली बिहार में महागठबंधन को जीत।

2:19 बजे। किशनगंज में महागठबंधन समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, जीत का जश्न मनाने मतगणना केंद में घुसने की कोशिश कि गई।

1:52 बजे। मुजफ्फरपुर बरुराज से नंदकुमार राय जीते।

पढ़ें- 10 सबक जो भाजपा को जरूर लेने चाहिये इस हार से

1:29 बजे। जीतन राम मांझी ने इमामगंज सीट से चुनाव जीते।

1:18 बजे। ताज़ा अपडेट इस प्रकार हैं-

  • नतमस्तक होकर बिहार के लोगों का शुक्रिया- लालू यादव
  • बिहार में भेदभाव पर एकता की जीत हुई- राहुल गांधी
  • बिहार में महागठबंधन की जीत पर ढेर सारी बधाई- उमर अब्दुल्ला
  • बिहार भाजपा नेता सुशील कुमार ने हार स्वीकार की। कहा कि पार्टी जनता के जनादेश के आगे नतमस्तक है।
  • बिहार में लोकतंत्र की जीत हुई, बिहारी और बाहरी का झगड़ा खत्म- शत्रुघ्न सिन्हा

1:13 बजे। जमालपुर से जदयू के शैलेश कुमार 15,595 वोट से आगे। अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर नीतीश और लालू को दी बधाई।

पढ़ें- बिहार में जदयू-राजद के जश्न की तस्वीरें

12:43 बजे। के रुझान इस प्रकार हैं-

  • बक्सर- बीजेपी के प्रदीप दूबे 5 हजार वोट से आगे।
  • बक्सर राजपुर- जदयू के संतोष निराला 10,900 वोट से आगे।
  • कोचाधामन- जदयू के मोजाहिद आलम 9282 वोट से आगे।
  • किशंगज- कांग्रेस के जावेद आजाद 8964 वोट से आगे।
  • बेगूसराय- साहेबपुरकमाल में राजद के श्री नारायण यादव 18000 वोट से आगे।
  • मटिहानी- जदयू के नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह 12 हजार वोट से आगे।
  • बेगूसराय - बछवाड़ा से कांग्रेस के रामदेव राय 8 हजार वोट से आगे।
  • सुपौल - छातापुर से भाजपा प्रत्याशी नीरज कु.सिंह 4900 वोट के आगे।
  • मधेपुरा - आलमनगर से जदयू के नरेन्द्र नारायण यादव 2641 वोट से आगे।
  • कटिहार - बलरामपुर से भाजपा के वरूण झा 4597 वोट से आगे।
  • कटिहार - कटिहार से जदयू के विजय सिंह 4492 से आगे।
  • औरंगाबाद - कांग्रेस के आमल शंकर 754 से आगे।
  • मुंगेर - भाजपा के प्रणव कुमार 3847 वोट से आगेचल रहे हैं।

12:39 बजे। सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल समेत कईयों ने नीतीश कुमार को बधाई दी।

12:22 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी।

12:11 बजे। ठाकुरगंज से जेडीयू उम्‍मीदवार नौशाद आलम चुनाव जीते।
बहादुरगंज से कांग्रेस उम्‍मीदवार मो. तौसीफ आलम जीते।
बनियापुर से जेडीयू उम्‍मीदवार केदारनाथ सिंह जीते।
मोकामा से जदयू उम्‍मीदवार नीरज कुमार 1000 वोटों से आगेचल रहे हैं।

11:43 बजे। पश्चिम चंपारण की 9 सीटों में से बीजेपी+ 6, जदयू+ 1 और अन्‍य दो पर आगेचल रहे है। पूर्णिया की 24 सीटों पर में से बीजेपी+ 10, जदयू+ 13 और अन्‍य एक पर आगे चल रही है।

पढ़ें- मोदी की जेब से सवा लाख करोड़ निकालने में आयेंगी छींके

11:41 बजे। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया धन्यवाद।

11:27 बजे। अमित शाह के घर पर भाजपा की आपात बैठक बुलायी गई है। कई बड़े नेता मौजूद हैं।

11:18 बजे। ताजा रुझान-

  • मोकामा से निर्दलीय अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
  • राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।
  • पटना साहिब से भाजपा के नंदकिशोर यादव राजद प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
  • बांका से भजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल आगे चल रहे हैं।
  • शिवहर से हम प्रत्याशी लवली आनंद आगे चल रही हैं।
  • फतुहा से आरजेडी के रामनंद यादव आगे हैं।
  • कुम्हरार से बीजेपी के अरूण सिन्हा आगे चल रहे हैं।
  • कांटी से हम के अजित कुमार आगे चल रहे हैं।

11:10 बजे। रिजल्ट आने के बाद कुछ नेताओं की तबीयत खराब होने की आशंका है इसलिये इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान को अलर्ट कर दिया गया है। कई प्रत्याश‍ियों की तबियत बिगड़ी।

11:06 बजे। शॉट-गन से पहले ही घायल हो चुकी थी भाजपा, अब कोमा में

11 बजे। इस चुनाव में लालू गेम चेंजर बने हैं, जबकि नीतीश कुमार एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे हैं।

10:50 बजे। राम माधव ने कहा कि अब भाजपा को हार मान लेना चाहिये।

10:46 बजे। सभी पार्टियों के आये रूझान मे जदयू 66, राजद 63, भाजपा 62, कांग्रेस 12, लोजपा 10, रालोसपा 05, हम 05 अन्य 06।

10:42 बजे। शरद यादव ने कहा कि जिस तरह देश बेचैन है, उसका जवाब बिहार ने दिया। बीफ, आतंकवाद, आरक्षण, आदि के मुद्दे आये। इन सबका जवाब बिहार ने दिया। यह महागठबंधन की जीत है, नरेंद्र मोदी-अमित शाह की हार है।

10:36 बजे। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा पिछले 30 सालों में ऐसे कई गठबंधन आए लेकिन उनका आगाज चाहे जैसा रहा हो अंजाम बुरा रहा है।

10:27 बजे। जेदयू के प्रदेश अध्यक्ष शरद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा रहे है की बिहार में महागठबंधन की जित होगी और पाकिस्तान में धूम धाम में जशन मनाया जाएगा।

10:18 बजे लालू यादव के घर जिंदा मछली लेकर पहुंचे राजद कार्यकर्ता- पढ़ें पूरी खबर

10:16 बजे। बोचहा से रमई राम पीछे हुए। वही निर्दलीय वेबी कुमारी हुई आगे हुईं। पटनासाहिब सीट से पीछे हुए बीजेपी के नंदकिशोर यादव। आरजेडी के दफ्तर पर जश्न शुरू। छूट रहे पटाखे बट रही है मिठाई।

10:11 बजे। गिरिराज सिंह के बड़े बोल, कहा सरकार तो भाजपा की ही बनेगी।

10:08 बजे। दस बजते ही शुरुआती रुझानों के आंकड़े उलट हो गये। 10 बजे के पहले तक एनडीए 100 से ज्यादा सीटों पर आगे थी, जबकि महागठबंधन 90 से 95 पर अटका था। अब बाजी पलट गई है।

10:04 बजे। पूर्वी चंपारण चुनाव परिणाम में आगे बढ़ रही पार्टी हैं- 1. हरसिद्धि - राजद 2. गोविंदगंज - कांग्रेस 3. सुगौली - राजद 4. रक्सौल - भाजपा 5. मोतिहारी - भाजपा 6. नरकटिया - राजद 7. ढाका - राजद 8. चिरैया - भाजपा 9. मधुबन- भाजपा 10. केसरिया - राजद 11. पिपरा - जदयू 12. कल्याणपुर- भाजपा।

10 बजे। शुरुआती दो घंटों में कांटे की टक्कर रही है। एनडीए और महागठबंधन के बीच का फासला कम हो रहा है।

9:56 बजे। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी।

9:53 बजे। 2010 के चुनाव में भी शुरुआती रुझान में भाजपा आगे थी, लेकिन बाद में हार गई थी। इस बार अगर ऐसा हुआ, तो अमित शाह के लिये यह बड़ा झटका होगा।

पढ़ें- लालू के बेटे तेजस्वी की ओपनिंग

9:49 बजे। मुखदुमपुर से जीतन राम मांझी पीछे हो गये हैं। बछवाड़ा से कांग्रेस के रामदेव राय आगे। जेडीयू के रमईराम बोचहा से आगे। गया से बीजेपी के प्रेम कुमार 3000 वोटों से आगे हैं।

9:47 बजे। सुपौल के छातापुर में भाजपा आगे, बाँका की चार बिधानसभाओं में त्रिबेणी गंज, पिपरा, सुपौल और निर्मली में महागठबंधन आगे।

9:42 बजे। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार जदयू गठबंधन 119, एनडीए 87 पर आगे हैं।

9:39 बजे। बिहार परिणाम देख सट्टा बाजार कंफ्यूज, महागठबंधन के भाव गर्म- पढ़ें पूरी खबर

9:34 बजे। ताज़ा रुझा-

  • नोखा से बीजेपी के रामेश्‍वर चौरसिया पीछेचल रहे है।
  • मुजफ्फरपुर मे 9 सीटो पर एनडीए आगे, एक पर निर्दलीय।
  • मुजफ्फरपुर में नरेंद्र कुमार, कुढंनी में बीजेपी आगे, नगर से बीजेपी के सुरेश शर्मा आगे।
  • पारु से बीजेपी के अशोक सिंह आगे, साहेबगंज से बीजेपी के राजकुमार आगे।
  • बरुराज से बीजेपी के अरुण कुमार सिंह आगे।
  • काँटी से निर्दल अशोक चौधरी आगे, मीनापुर से राजद के राजीव कुमार आगे।
  • बोचाहँ से बेबी कुमारी निर्दल आगे, औराई से बीजेपी के रामसूरत राय आगे।
  • गायघाट से बीजेपी के विणा देवी आगे, सकरा से बीजेपी के अर्जुन राम आगे।

9:29 बजे। लाल कृष्ण आडवाणी ने बिहार में एक भी रैली नहीं की। आज उनका जन्म दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिये उनके आवास पर पहुंचे हैं।

9:25 बजे। शुरुआती रुझानों ने 90 प्रतिशत एक्ज‍िट पोल्स को उठा कर पटक दिया है। अगर रुझान ऐसे ही रहे, तो एक्ज‍िट पोल्स पर प्रश्न उठ सकते हैं।

9:20 बजे। भाजपा के कार्यालयों पर जश्न का माहौल है। ढोल नगाड़े बज रहे हैं।

9:17 बजे। बिहार में एनडीए आगे: शिवहर में लवली आनंद आगे।

9:14 बजे। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि परिणाम के इंतजार कीजिये, अभी कुछ नहीं कहूंगा।

9:10 बजे। भाजपा के महासचिव राम माधव ने कहा कि जीत कई फैक्टरों के आधार पर होती है। जातिवाद पर चुनाव लड़ने से कुछ नहीं होता।

9:06 बजे। ताजा रुझान के आधार पर-

  • पूर्णिया के बाइसी से ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्‍मीदवार आगे चल रही हैं।
  • विक्रम सीट से बीजेपी आगे चल रही हैं, बेगुसराय से भी बीजेपी आगे चल रही है।
  • जीरादेई से बीजेपी की आशा देवी आगे चल रही हैं।
  • कांग्रेस के अजीत शर्मा भागलपुर से पीछे चल रहे हैं।
  • मुजफ्फरपुर के मीनापुर से बीजेपी के अजय कुमार। बरुराज से बीजेपी के अरुण सिंह आगे।
  • राघोपुर से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव आगे।
  • भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे चल रहे है।
  • बोचाहान से जेडीयू के रमई राम पीछे चल रहे है।
  • फुलवारी से जेडीयू के श्‍याम रजक आगे चल रहे है।
  • हम के शकुनी चौधरी आगे चल रहे है।

9:04 बजे। शहनवाज हुसैन ने कहा है कि एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। वहीं चिराग पासवान भी जीत को लेकर आश्वत हैं।

9 बजे। एनडीए की 56 में से 40 सीटें हैं, एलजेपी 7 पर आगे हैं। वहीं महागठबंधन में जदयू 22 और राजद 16 पर आगे है।

8:57 बजे। स्तंभकार तवलीन सिंह ने कहा है कि यह जंग पुरानी पॉलिटिक्स और नई पॉलिटिक्स की है। नीतीश कुमार ने सड़कों के अलावा कोई विकास नहीं दिखता है।

8:55 बजे। मधेपुरा से भाजपा के विजय कुमार आगे। सीमांचल में भाजपा को बढ़त मिली है, जबकि मिथ‍िला में महागठबंधन आगे।

8:52 बजे। मोकामा से निर्दलीय उम्‍मीदवार अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। अनंत सिंह बाहुबलियों में से एक हैं। वहीं राघोपुर से लालू के बेटे तेजस्वी यादव आगे चल रहे है।

8:48 बजे। भाजपा कुल 40 सीटों पर आगे है। उसकी सहयोगी दल दो-दो सीटों पर आगे हैं। महागठबंधन में जदयू 15, राजद 11 सीटों पर आगे है।

8:46 बजे। सियोहर से जीतन राम मांझी की पार्टी की लवली आनंद आगे। मधेपुरा में लालू को झटका, यहां भाजपा के विजय कुमार आगे।

8:45 बजे। पटना के बांकेपुर से नितिन आगे, बेगुसराय से कांग्रेस उम्मीदवार आगे।

पढ़ें- शुरुआती रुझान देख अंगेजी बोलने लगे जीतन राम मांझी

8:43 बजे। क्षेत्रवार बात करें तो शहरी क्षेत्रों में भाजपा आगे है। जैसे-जैसे ग्रामीण इलाकों के परिणाम आयेंगे, वैसे-वैसे महागठबंधन के आगे होने की उम्मीदें बढ़ सकती हैं।

8:42 बजे। मिथ‍िला में भाजपा की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। यहां की लगभग सभी सीटों पर महागठबंधन आगे है।

8:39 बजे। पटना के बाकेंपुर से भाजपा के नितिन नवीन आगे हैं। लालू के बेटे तेजस्वी राघोपुर से आगे हैं।

8:38 बजे। एनडीए की 44 सीटों में से भाजपा 36, एलजेपी और आरएसपी दो-दो सीटों पर आगे हैं। वहीं महागठबंधन में जदयू 13 और राजद 10 सीटों पर आगे है।

8:32 बजे। कांटे की टक्कर जारी है। अब हर ईवीएम के खुलने के साथ-साथ परिणाम उलट-पुलट होते रहेंगे।

8:31 बजे। पटना साहिब से भाजपा के नंद किशोर आगे हैं। यहां से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। बोधगया से श्यामदेव पासवान आगे।

8:29 बजे। अलौली की सीट से राम‍ विलास पासवान के भाई पशुपति पारस आगे हैं।

8:28 बजे। पोस्टल बैलेट के आधार पर एनडीए 39, महागठबंधन 21 सीटों पर आगे। अब ईवीएम खुलने जा रही हैं।

8:27 बजे। अरवल में भाजपा के चितरंजन कुमार आगे।

8:25 बजे। मखदुमपुर से जीतन राम मांझी आगे। भागलपुर से भाजपा के अर्जित शासवत आगे।

8:22 बजे। रफीगंज से जदयू के उम्मीदवार आगे।

8:19 बजे। भागलपुर में भाजपा के उम्मीदवार आगे। तारापुर से शकुनी चौधरी आगे।

8:16 बजे। भाजपा के सहयोगी दलों में मांझी की पार्टी का प्रदर्शन सबसे अच्छा होने की उम्मीद है।

8:14 बजे। एनडीए 5 और महागठबंधन 3 सीटों पर आगे।

8:12 बजे। पहला रुझान- भाजपा और जदयू एक-एक सीट पर आगे।

8 बजे। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलट खुलने शुरू हुए हैं।

सुबह 7:58 बजे। सभी तैयारियां पूरी, चुनाव आयोग की घंटी का इंतजार।

Comments
English summary
Get Live updates of Bihar Assembly Election Results in Hindi. Get updated with the latest updates of Bihar Chunav.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X