क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पटना: मछुआटोली में युद्ध करतीं दिखेंगी माता लक्ष्मी व गौरी

Google Oneindia News

पटना। श्रद्धा और भक्त‍ि की गूंज में डूब उठेगा क्षेत्र जब साक्षात दर्शन देंगी मां दुर्गा व गौरी। दुर्गा पूजा के दौरान मछुआटोली का पूजा पंडाल विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। यहां एबीसी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में 35 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

maa durga puja
  • मां गौरी एवं लक्ष्मी की युद्ध करती झांकी पेश की जाएगी। पंडाल एवं प्रतिमाओं को बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसके लिए कुशल कलाकारों को बंगाल से बुलाया गया है। पंडाल की ऊंचाई 75 फीट एवं चौड़ाई 50 फीट रखी गई है।
  • साल 1960 से मछुआटोली में पूजा की जा रही है। 1978 में पहली बार 18 फीट की ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई व इसके बाद पूर्जा-अर्चना का यह पवित्र दौर चल पड़ा।
  • आज राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों में मछुआटोली एक है। प्रतिवर्ष श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का दर्शन करने आते हैं। यहां पर प्रतिवर्ष प्रतिमाएं बेहद अजब-सुंदर तरीके से स्थापित की जाती हैं।

इस दिव्य उत्सव में मां के रूप- महाकाली, भद्रकाली, महासरस्वती, महालक्ष्मी, काल भैरवी आदि प्रमुख हैं। महाकाली के दस हाथ एवं दस सिर होंगे। वहां पर भद्रकाली शेषनाग पर सवार नजर आएंगी। उनकी 18 भुजाएं होंगी। श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में इसे लेकर अदम्य उत्साह व इंतज़ार है।

English summary
At Patna in Bihar Goddess Durga utsav to be held as big fest
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X