पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद
शहीद जवान की पहचान नायक बख्तावर सिंह के रुप में हुई है जो कि पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में एक भारतीय सेना के जवान के शहीद होने की खबर है जबकि एक दूसरा जवान घायल है जिसका ईलाज चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे से सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए।
शहीद जवान की पहचान नायक बख्तावर सिंह के रुप में हुई है जो कि पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था। खूफिया अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह चार बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए करीब बीस मिनट तक फीायरिंग की इसी दौरान दो जवान घायल हो गए। जिसमे से एक जवान की मौत करीब 5 बजकर 15 मिनट पर हो गई।
नौशेरा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हरबंश लाल शर्मा और नौशेरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलदीप कृष्णा ने एक जवान के सुबह पांच बजे के करीब शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की जवान की मौत पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार सेल की वजह से हुई है। आपको बता दें कि 1 मई के बाद से सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन और फायरिंग के कई मामले सामने आए है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।