VIDEO: जम्मू में एनकाउंटर से पहले लेडी अफसर की आतंकियों को आखिरी वॉर्निंग

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके के बटोल में शनिवार को सुरक्षाबलों औक आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर से पहले का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इस वीडियो में एक लेडी अफसर क छत पर खड़ी दिख रही हैं और माइक पर छिपे हुए आतंकी को बाहर निकलने के लिए कह रही हैं। इस लेडी अफसर का नाम अनिता शर्मा है और वो एसएसपी हैं।

एसएसपी का वीडियो सामने आया

एसएसपी का वीडियो सामने आया

इस वीडियो में एसएसपी अनिता शर्मा आंतकियों से कह रही हैं कि ओसामा, ओसामा तुम्हारी सबसे बात करवा देंगे, तुम बाहर आ जाओ। हमारे होते हुए तुम्हें कोई फिक्र की जरूरत नहीं है, तुम्हें कोई नहीं छुएगा। आ जाओ बाहर, सिविलियन को पहले बाहर भेज दो, हथियार के साथ, सारे हथियार उसके साथ बाहर भेज दो। इसके बाद वो कहती हैं कि ओसामा, तुम्हें 15 मिनट दिए गए थे, तुम्हारा टाइम खत्म हो चुका है, बाहर आ जाओ अब। ओसामा हमने आपको पहले ही कहा है कि 15 मिनट का टाइम दिया है, वो टाइम पूरा हो चुका है, अब बाहर आ जाओ।

रामबन में 3 आतंकी ढेर

एसएसपी अनिता शर्मा के लाख समझाने के बाद आतंकी बाहर नहीं निकला। इसके बाद सेना ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया। गौरतलब है कि जम्मू क्षेत्र के रामबन में आज तीन आतंकी ढेर हुए। दरअसल आतंकी यहां एक घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। बाद में बंधकों को छुड़ा लिया गया लेकिन इस दौरान गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद

मारे गए आतंकी, आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के थे। उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए। रामबन के अलावा उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले के नारनाग वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+