बिग-बी को मिला है एक यूनीक बर्थडे गिफ्ट, जानिए क्या है ये
मुंबई। आज अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें न केवल देशभर से बल्कि विदेशों से भी बधाइयां आ रही हैं। लोग महानायक अमिताभ बच्चन को न सिर्फ बधाइयां दे रहे हैं, बल्कि तोहफे भी दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने तो ऐसे महंगे तोहफे भी दिए, जो इससे पहले किसी ने नहीं देखे थे। ऐसा ही एक तोहफा दिया है नीदरलैंड में रहने वाले रिशी ने। रिशी ने अमिताभ बच्चन को एक ज्यूकबॉक्स दिया।
इस ज्यूकबॉक्स को बनाने वाले नीदरलैंड के रिशी ने बताया कि यह एक लिमिटेड एडिशन ज्यूकबॉक्स है। उनकी कंपनी ने अभी तक पूरी दुनिया में ऐसे सिर्फ 100 ज्यूकबॉक्स बनाए हैं।
अमिताभ बच्चन को 74वें नंबर पर बना ज्यूकबॉक्स भेंट स्वरूप दिया गया है, क्योंकि आज अमिताभ बच्चन ने 74 साल पूरे कर लिए हैं। आज से वह 75वें साल में प्रवेश कर चुके हैं।
क्या होता है ज्यूकबॉक्स
ज्यूकबॉक्स एक म्यूजिक प्ले करने वाला डिवाइस होता है। इसमें ऊपर कुछ बटन लगे होते हैं और नंबर लिखे होते हैं जिन्हें दबाने के बाद इसमें गाना बजता है। ज्यूकबॉक्स में शानदार स्पीकर लगे होते हैं, जिनसे गाने की क्वालिटी बहुत अच्छे से सुनाई देती है।
अमिताभ को दिए ज्यूकबॉक्स में उन्होंने एक गाना भी बजाया। इस गाने में अमिताभ बच्चन के शहंशाह वाले किरदार का जिक्र था। गाने के बोल में अमिताभ बच्चन और शहंशाह सुनाई दे रहा था। शोर अधिक होने की वजह से गाना ठीक से नहीं सुनाई दे पाया।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications