शाह बोले हिंदू धर्म के पास दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों के घेरे में हैं। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हिंदू धर्म के पास दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है।

अमित शाह ने कहा कि मैं यह इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि मैं हिंदू हूं बल्कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने यह बात अपनी किताब में खुद कही है। उन्होंने कहा कि कलाम जी ने अपनी किताब में लिखा है कि एक समय था मैं अपने काम नहीं कर पाता और उस समय भगवान ने मेरी मदद की थी।
इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपला वजुभाई वाला भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि धर्म राज्य से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धर्म राज्य से ज्यादा अहमियत रखता है और इस लोगों में खुशी लाता है।












Click it and Unblock the Notifications