रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय, ये है जीत का गणित
रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाने के पीछे बीजेपी की रणनीति जातीय गणित साधने को लेकर भी है।
नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। 19 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर रामनाथ कोविंद का नाम घोषित किया था। बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय है। इसके पीछे वजह है वोटों का वो गणित जो एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है। जानिए पूरा गणित...
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर क्या है वोटों का गणित
रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाने के पीछे बीजेपी की रणनीति जातीय गणित साधने को लेकर भी है। राष्ट्रपति के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वोटों की गणित के हिसाब से पहले ही सबसे आगे दिखाई दे रहा था। इस बीच कई और दलों ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान कर दिया है।
YSR कांग्रेस और टीएसआर ने किया है समर्थन का ऐलान
वाईएसआर कांग्रेस और टीआरएस प्रमुख पार्टियां हैं। दोनों ही दलों ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति चुनाव में वो बीजेपी उम्मीदवार को ही वोट करेंगे। वहीं रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश से आते हैं। दलित जाति का होने की वजह से उन्हें यूपी की प्रमुख पार्टियां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का भी समर्थन मिल सकता है। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।
इलेक्टोरल कॉलेज में क्या है वोट वैल्यू
इलेक्टोरल कॉलेज में भाजपा और इसके सहयोगी दलों के पास 5.32 लाख का वोट वैल्यू है। राष्ट्रपति उम्मीदवार की जीत के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 17,500 की वोट वैल्यू कम है। अगर बीजेपी को बीजेडी और एआईएडीएमके का समर्थन मिलता है, तो वोट का मूल्य 6,28,195 तक पहुंच जाएगा। इलेक्टोरल कॉलेज में राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 5,49,442 का वोट वैल्यू पर्याप्त है।
कोविंद का नाम आगे बढ़ाने के पीछे ये है बीजेपी का दांव
वाईएसआर कांग्रेस और टीआरएस की ओर से साफ किया जा चुका है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा चुने जाते हैं। इस कॉलेज में 776 लोकसभा और राज्यसभा सदस्य हैं और 4,120 विधायक होते हैं। मनोनीत सदस्य और एमएलसी वोट करने के लिए योग्य नहीं हैं। कुल वोट मूल्य 10,98,882 है। 1971 की जनगणना के अनुसार प्रत्येक विधायक का वोट राज्य की आबादी के बराबर मूल्य है।
इस रणनीति से बीजेपी ने बढ़ाया कोविंद का नाम
प्रत्येक लोक सभा और राज्यसभा सदस्य का वोट वैल्यू 708 है। विधायक का वोट वैल्यू राज्य की आबादी पर निर्भर करता है। उत्तर प्रदेश में एक विधायक का वोट वैल्यू सबसे ज्यादा है। यह 209 पर है। सबसे कम वोट मूल्य सिक्किम का 7 है। वर्तमान में भाजपा और इसके सहयोगी दलों के पास 5,31,954 का वोट वैल्यू है।
एनडीए उम्मीदवार को मिल सकता कई और दलों का समर्थन
भाजपा को 17,488 की आवश्यकता होगी और यह बीजेडी और एआईएडीएमके पर निर्भर करेगा। 134 एआईएडीएमके विधायकों का वोट वैल्यू 23,584 है। 50 एआईएडीएमके के सांसदों का वोट वैल्यू 35,400 है। बीजेडी के विधायकों के पास 17,433 का वोट वैल्यू है, जबकि इसके 28 विधायकों का वोट मूल्य 19, 824 है।
इसे भी पढ़ें:- राष्ट्रपति चुनाव: NDA ने दलित चेहरे पर खेला दांव, रामनाथ कोविंद को बनाया उम्मीदवार
No. | State/UT | MLAs | Population | Vote value | Total vote value |
---|---|---|---|---|---|
1 | Andhra Pradesh | 175 | 43,502,708 | 248 | 43400 |
2 | Arunachal Pradesh | 60 | 467,511 | 8 | 480 |
3 | Assam | 126 | 14,625,152 | 116 | 14,616 |
4 | Bihar | 243 | 42,126,236 | 173 | 42,039 |
5 | Chhattisgarh | 90 | 11,637,494 | 129 | 11,610 |
6 | Delhi | 70 | 4,065,698 | 58 | 4,060 |
7 | Goa | 40 | 795,120 | 20 | 800 |
8 | Gujarat | 182 | 26,697,475 | 147 | 26,754 |
9 | Haryana | 90 | 10,036,808 | 112 | 10,080 |
10 | Himachal Pradesh | 68 | 3,460,434 | 51 | 3468 |
11 | Jammu and Kashmir | 87 | 6,300,000 | 72 | 6,264 |
12 | Jharkhand | 81 | 14,227,133 | 176 | 14,256 |
13 | Karnataka | 224 | 29,299,014 | 131 | 29,344 |
14 | Kerala | 140 | 21,347,375 | 152 | 21,280 |
15 | Madhya Pradesh | 230 | 30,016,625 | 131 | 30,130 |
16 | Maharashtra | 288 | 50,412,235 | 175 | 50,400 |
17 | Manipur | 60 | 1,072,753 | 18 | 1,080 |
18 | Meghalaya | 60 | 1,011,699 | 17 | 1,020 |
19 | Mizoram | 40 | 332,390 | 8 | 320 |
20 | Nagaland | 60 | 516,499 | 9 | 540 |
21 | Odisha | 147 | 21,944,615 | 149 | 21,903 |
22 | Puducherry | 30 | 471,707 | 16 | 480 |
23 | Punjab | 117 | 13,551,060 | 116 | 13,572 |
24 | Rajasthan | 200 | 25,765,806 | 129 | 25,800 |
25 | Sikkim | 32 | 209,843 | 7 | 224 |
26 | Tamil Nadu | 234 | 41,199,168 | 176 | 41,184 |
27 | Telangana | 119 | 43,502,708 | 148 | 17612 |
28 | Tripura | 60 | 1,556,342 | 26 | 1,560 |
29 | Uttar Pradesh | 403 | 83,849,905 | 208 | 83,824 |
30 | Uttarakhand | 70 | 4,491,239 | 64 | 4,480 |
31 | West Bengal | 294 | 44,312,011 | 151 | 44,394 |
Total | 4,120 | 549,302,055 | 549,474 |
Parliament | Seats | Vote Value | Total vote value |
---|---|---|---|
Lok Sabha | 543 | 708 | 384,444 |
Rajya Sabha | 233 | 708 | 164,964 |
Total | 776 | 708 | 549,408 |
Combined | Total voters | Total vote value |
---|---|---|
Members of Legislative Assemblies (elected) | 4120 | 549474 |
Members of Parliament (elected) | 776 | 549408 |
Total | 4896 | 1,098,882 |