ऐसे देश जहां कभी सूरज नहीं डूबता, नहीं होती रात...
नयी दिल्ली। दिन के बाद रात और रात के अंधेरे के बाद दिन का उजाला होता हैं। इसमें कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन क्या आप ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जहां कभी सूर्य अस्त नहीं होता? आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य अस्त न हो? हम आपको बता रहे हैं ऐसे देश जहां सूर्य को कभी नहीं अस्त होते या यूं कहे कि कभी रात नहीं होती। सोचिए दिन खत्म ही नहीं हो और आपको पता नहीं हो कि कब सोना है, कब उठना है?
फिनलैंड
आपको बता दें फिनलैंड ऐसा देश है यहां के अधिकांश हिस्सों में गर्मी के दौरान लगभग 73 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता।
नॉर्वे
नॉर्वे ऐसा देश है जहां मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इसी वजह से नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' भी कहा जाता है।
स्वीडन
स्वीडन में मई से अगस्त तक सूर्ज नहीं डूबता। सूरज आधी रात को डूबता है, लेकिन सुबह 4.30 बजे फिर से उदय हो जाता है।
आइसलैंड
आइसलैंड ऐसा देश है जहां मई से जुलाई तक सूरज कभी नहीं डूबता है। यहां आधी रात को भी दिन की रोशनी का आनंद उठा सकते हैं।
कनाडा
कनाडा में 50 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। ऐसा कनाडा के कुछ हिस्सों में ही होता है। यहां गर्मी के मौसम में लगभग 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।
अलास्का
अलास्का ऐसा देश है जहां मई से जुलाई अंत तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता। यहां रात के करीब 12: 30 बजे सूर्य अस्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता।