क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जेल से छूटकर बोली साध्वी प्रज्ञा, ATS ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मेरे फेफड़े की झिल्ली फट गई

जेल से रिहाई के बाद भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नौ साल से अन्याय की शिकार हुई हूं।

Google Oneindia News

भोपाल (मध्य प्रदेश)। मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को जमानत के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ साजिश रची। कांग्रेस की साजिश के चलते उन्हें 9 साल तक जेल में रहना पड़ा। उन्होंने एटीएस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

जेल से रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा, कांग्रेस पर साधा निशाना

जमानत के बाद जेल से रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा

जेल से रिहाई के बाद भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नौ साल से अन्याय की शिकार हुई हूं। मालेगांव ब्लास्ट केस में जेल की सजा काट कर रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं कांग्रेस की साजिश का शिकार हुई है। कांग्रेस ने मुझे मारने की कोशिश की। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस का दुष्प्रचार है। कांग्रेस इस शब्द का सबसे ज्यादा दुष्प्रचार किया।

जेल से रिहाई के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि आज मैं बंधन मुक्त हुई हूं। उन्होंने एटीएस पर निशाना साधते हुए उनकी कार्रवाई पर सवाल उठाए। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुंबई एटीएस ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मेरे फेफड़े झिल्ली फट गई। उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुझे गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाया था। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में अभी तक जेल में बंद थी। एक दिन पहले ही उन्हें जमानत मिली और अब उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

<strong>इसे भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख को दी चेतावनी, पैसे दो नहीं तो जेल भेज देंगे</strong>इसे भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख को दी चेतावनी, पैसे दो नहीं तो जेल भेज देंगे

{promotion-urls}

Comments
English summary
after released on bail Sadhvi Pragya says I am a victim of Congress conspiracy.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X