ओमपुरी के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर दी गई गाली, स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर दी जानकारी
अपने अभिनय के दम पर पूरी दुनिया के सामने भारत की पहचान बनाने वाले अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। ओमपुरी 66 साल की उम्र में अलविदा कहकर चले गए।
नई दिल्ली। अपने अभिनय के दम पर पूरी दुनिया के सामने भारत की पहचान बनाने वाले अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। ओमपुरी 66 साल की उम्र में अलविदा कहकर चले गए। अपने अभिनय के जरिए उन्होंने 40 सालों से भी ज्यादा समय तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को रोशन किया। पर उनके निधन के भी सोशल मीडिया पर उनको गाली देने वालों की भरमार है। इस बावत हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जानकारी देते हुए कहा कि एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने उन लोगों के बारे में जानकारी दी है जो ओमपुरी के निधन के बाद भी उन्हें गाली दे रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने जो ट्वीट किया है उसमें चार लोगों ने ओमपुरी को अलग-अलग ट्वीटर एकाउंट के जरिए गाली दी है। कुछ लोगों ने ओमपुरी के निधन पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि ओमपुरी को दोबारा भारत में पैदा नहीं होना चाहिए। एक ने लिखा है कि आज ओमपुरी के निधन के बाद पूरा पाकिस्तान रो रहा होगा। तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि अल्लाह ने ओमपुरी की सुन ली और उसको सीधे जहन्नुम भेज दिया। स्वरा भास्कर ने सीधे तौर पर ऐसे ट्वीट करने वालों को लपेटते हुए कहा कि इन दिनों देश भक्ति दिखाने का कुछ ज्यादा ही चलन है। उन्होंने लिखा कि 40 सालों में ओमपुरी ने बतौर कलाकार इतना ज्यादा काम देश के लिए किया जितना कि तुम लोग कभी नहीं कर पाओगे।ओमपुरी अपने बेबाक बयानों और भारत-पाकिस्तान के बीच मजबूत रिश्तों के पक्षधर थे। उन्होंने कई पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया था और पाकिस्तान में बतौर कलाकार उन्हें खूब पसंद किया जाता रहा है। ओमपुरी की आवाज और अभिनय को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बेहतरीन माना जाता रहा है। ये भी देखें: सऊदी अरब ने चला नया दांव, महंगा पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए हो जाइए तैयार
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications