31 अगस्त तक आधार को पैन से कर लें लिंक, वरना रद्द होगा आपका PAN कार्ड
अगर 31 अगस्त तक पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होता है तो पैन रद्द हो सकता है।

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना आधार पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वित्त मंत्रालय ने लोगों को अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने का निर्देश दिया है। सरकार ने 31 अगस्त तक पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने का निर्देश दिया है। रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अढ़िया ने भी साफ कर दिया है कि अगर 31 अगस्त तक पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होता है तो पैन रद्द हो सकता है।

रद्द हो सकता आपका पैन कार्ड
सरकार ने साफ कर दिया है कि आधार को पैन से लिंक नहीं करने पर पैन कार्ड रद्द हो जाएगा। साथ ही साथ ये भी कहा गया है कि बिना आधार को पैन से लिंक किए लोग अपना आयकर रिटर्न नहीं भर सकेंगे। सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए ये अहम कदम उठाया है।

बिना आधार-पैन जोड़े रिटर्न फाइल नहीं
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तिथि भी बढ़ा दी और रिटर्न फाइल करने वालों के लिए आधार को पैन से लिंक करना जरूरी कर दिया है। इसके बिना इनमक टैक्स रिटर्न फाइल नहीं की जा सकती है। वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिया है।

पैन कार्ड कैंसिल होने पर क्या होगा?
वित्तिय जानकारों के मुताबिक अगर आधार को पैन से लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड रद्द हो जाता है तो आपकी सैलरी प्रॉसेस नहीं होगी। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए क्योंकि टैक्सेबल सैलरी सीमा से ज्यादा पर कंपनी टीडीएस कटती है और बिना पैन के ऐसा नहीं हो पाएगा।

फंड ट्रांसफर में होगी मुश्किल
अगर आपका पैन कार्ड रद्द हो जाता है तो आप इसके बिना 50 हजार से ज्यादा की रकम ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नोटबंदी के बाद से 50 हजार से ज्यादा के फंड ट्रांसफर पर पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।

एसएमएस भेजकर भी कर सकते हैं लिंक
आधार को पैन कार्ड से जोड़ना बेहद आसान है। आप आयकर विभाग की वेबसाइट के अलावा एक एसएमएस भेजकर भी इसे लिंक कर सकते हैं। आप 567678 या फिर 56161 पर एसएमएस भेजकर भी पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications