चमत्कार: 4 मंजिला इमारत से गिरने के बावजूद सलामत रही बच्ची, CCTV में वीडियो कैद
नयी दिल्ली। गुजरात में अद्भूत चमत्कार देखने को मिला है। 4 मंडिला इमारत से गिरने के बावजूद भी 4 साल की बच्ची को कुछ नहीं हुआ। बच्ची सलामत रही। मामूली चोट के अलावा बच्ची को कुछ नहीं हुआ। गुजारत के वलसाड में एक चार साल की बच्ची चार मंजिला इमारत से गिर गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद भी उसे कुछ नहीं हुआ।
यह पूरी घटना पास के ही एक सीसीटीवी में कैद हो गई। इस वीडियो को देखने के बाद आपको चमत्कार पर विश्वास हो जाएगा। चार साल की बच्ची माही छत पर अपने दादी के साथ पतंग उड़ाने गई थी। उसके साथ और भी बच्चे छत पर थे। वो बच्चों के साथ खेल रही थी लेकिन अचानक वो छत से गिर गई। उसके गिरते ही पार्किंग में खड़े एक व्यक्ति ने उसे फौरन उठा लिया।
इतने ऊंचाई से गिरने के बावजूद भी उसे गंभीर चोट नहीं आई। माही को मामूली चोट आई है। उसे किडनी में थोड़ी चोट आई है और कमर की हड्डी में थोड़ी चोट लगी है। माही अभी अस्पताल में हैं। उसका ईलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसे जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।