छत्तीसगढ़ में 39 आदिवासियों का कराया गया धर्मांतरण

बस्तर। धर्म परिवर्तन को लेकर अभी आगरा का विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां पर 39 आदिवासियों को हिंदू धर्म में परिवर्तन कराया गया है।

conversion

बस्तर जिले में आदिवासी ईसाईयों का धर्म परिवतर्तन अक्टूबर माह में कराया गया था। धर्म परिवर्तन के इस कार्यक्रम का आयोजन मधोता गांव में विहिप और बजरंग दल की ओर से किया गया था जिसमें बस्तर के सांसद दिनेश कश्यप भी मौजूद थे।

सूत्रों की माने तो बस्तर में ईसाई मिशनरियों द्वारा इन आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया गया था, जिसके बाद उनका अक्टूबर महीने में फिर से हिन्दू धर्म में परिवर्तन करा दिया गया है। वहीं इस मामले में यहां के सांसद ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इनसे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं काराया गया है।

बस्तर में धर्म परिवर्तन के इस मामले में पुलिस अधीक्षक अजय यादव का कहना है कि 25 अक्तूबर को मधोता गांव में दो समूहों में एक बहस हुई जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं थी। हालांकि धर्म परिवर्तन के मामले पर उन्होंने कहा कि आदिवासियों की ओर से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+