जल्लीकट्टू: तमिलनाडु के मदुरई में 37 लोग घायल, 500 पुलिसकर्मी तैनात
गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर, जो लोग कम घायल थे, उन्होंने प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया है।
मदुरई। तमिलनाडु स्थित मदुरई के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू खेल के दौरान कम से कम 37 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से 9 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर, जो लोग कम घायल थे, उन्होंने प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया है। यहां हो रहे जल्लीकट्टू खेल में 910 बैलों और 750 लोगों ने हिस्सा लिया था। वहां के कलेक्टर ने कहा है कि स्थिति का जायजा लेने के लिए एक टीम वहां पर लगाई जा चुकी है। साथ ही वह बोले कि सरकार ने लोगों और बैलों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
कलेक्टर वीरा राघव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा- हम सरकार के आदेश के अनुसार ही जल्लीकट्टू खेल का आयोजन कर रहे हैं और हर बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हम बैलों को लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके लिए एक टीम को भी वहां पर इस खेल पर पूरा ध्यान देने के लिए लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है। मदुरई में हुए इस जल्लीकट्टू खेल का आयोजन तमिलनाडु सरकार के रेवेन्यू मिनिस्टर आरबी उदयकुमार की उपस्थिति में किया गया था।
ये भी पढ़ें- कौन हैं 'शशिकला नटराजन', जो संभालेंगी 'जयललिता' की गद्दी?