होली. होली होली... कब है होली..23 को या 24 को?
बैंगलुरू। हेडलाइन पढ़कर जरूर आपको हंसी आ रही होगी लेकिन ये सवाल आज हर वो इंसान कर रहा है जो कि होली का त्यौहार मनाता है और मानता है। दरअसल ये कनफ्यूजन पैदा हुआ उत्तर भारत के कुछ इलाकों से इसलिए आज हर कोई शोले फिल्म के गब्बर सिंह की तरह पूछ रहा है..होली, होली, होली..कब है होली?
लठ्ठमार होली: होली आई रे कन्हाई.. बजा दे जरा बांसुरी
लखनऊ-बनारस के लोग 22 ताऱीख को होलिका-दहन मना रहे हैं और ये लोग कल रंगों की होली 23 मार्च को खेलेंगे तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, दिल्ली के लोग 23 तारीख को होलिका दहन करेंगे और 24 को होली खेलेंगे।
लखनऊ में 23 को होली तो बैंगलुरू में 24 को होली
जिसकी वजह से बड़ा ही संदेह पैदा हो गया है लेकिन पंचागों के मुताबिक 22 और 23 मार्च की रात 2.30 बजे से पूर्णिमा तिथि लगेगी। जिसका कारण 23 को ही होलिका दहन होगा और 24 को होली खेली जायेगी।
सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कालेजों में 24 तारीख को छु्ट्टी
इसलिए सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कालेजों में 24 तारीख को छु्ट्टी दी गई है लेकिन नार्थ इंडिया के कुछ इलाकों में 23 ताऱीख को होली मनाये जाने के काऱण संदेह पैदा हो गया है।