गुड़गांव: MG रोड मेट्रो स्टेशन में महिला पर चाकू से हमला, हुई मौत
हरियाणा के गुड़गांव में एक महिला पर 26 वर्षीय युवक ने मेट्रो स्टेशन के पास चाकू से वार किया।
गुड़गांव। हरियाणा स्थित गुड़गांव के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर 34 साल की महिला पर चाकू से हमला किया गया।
घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है जब पिंकी देवी स्टेशन के गैलरी एरिया से गुजर रही थी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 25 साल सके जीतेंद्र ने पिंकी पर चाकू से हमला किया।
जनरल राहील शरीफ का दावा, पहले की तुलना में कहीं ज्यादा ताकतवर पाक
पहुंचे सुरक्षा बल
घटना स्थल पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ अन्य मेट्रो कर्मी पहुंचे और पिंकी देवी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।पिंकी के गले और पेट में काफी चोटे आई थीं।
मंच पर भिड़े अखिलेश और शिवपाल, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव
पिंकी के पति मान सिंह ने कहा कि जीतेन्द्र कई दिनों से उनकी पत्नी का पीछा कर रहा है जब वो एमजी रोड मेट्रो स्टेशन से कहीं आती जाती थी।
मान सिंह ने कहा कि वो फोन पर पिंकी से बात कर रहे थे। अचानक से तेज आवाज हुई और फोन कट गया। उसके बाज फोन किसी ने नहीं उठाया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब फोन उठाया गया तो घटना की जानकारी हुई।
वो 12 दिन जिसमें बिखर गया समाजवादी पार्टी का मुलायम समाजवाद
शिलॉन्ग की रहने वाली पिंकी देवी रोहिणी स्थित एक ब्यूटी पॉर्लर में काम करती थीं। जीतेन्द्र को भी सुरक्षाबलों ने काबू में कर गुड़गांव पुलिस के हवाले कर दिया।