यूपी विधानसभा चुनाव 2017: शाहगंज विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर
शाहगंज, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के प्रमुख शहरों में से एक है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से एक विधानसभा सीट भी है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 365 है।
2012 में कौन जीता-कौन हारा
इस विधानसभा सीट पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शैलेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार धर्मराज निषाद को हराया था। एसपी उम्मीदवार शैलेंद्र यादव को जहां 74486 वोट मिले, वहीं बीएसपी उम्मीदवार धर्मराज निषाद को 64263 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 10223 वोटों का रहा। कुल 196073 वोट पड़े।
जौनपुर जिले पर एक नजर
उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में जौनपुर भी एक है। ये जिला वाराणसी मंडल के अंतर्गत आता है। जौनपुर प्रशासनिक केंद्र है। ये राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित है। जौनपुर शहर गोमती नदी के किनारे स्थित है।
इस जिले में दो लोकसभा, एक राज्यसभा और 9 विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा सीटों के नाम इस प्रकार हैं- बदलापुर, जौनपुर, केराकत, मछलीशहर, मल्हानी, मारियाहू, मुंगरा बादशाहपुर, शाहगंज, जाफराबाद
2011 की जनगणना के अनुसार यहां एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1024 है। जो कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वाराणसी मंडल के उत्तर पश्चिम की ओर जौनपुर जिला स्थित है।
जिले का क्षेत्रफल 4038 स्क्वेयर किलोमीटर है। जिले की जनसंख्या 4494204 है। इनमें 2220465 पुरुष हैं और 2273739 महिलाएं हैं। जिले की साक्षरता दर 60.8 फीसदी है।