क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यूपी विधानसभा चुनाव 2017: रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

Google Oneindia News

रॉबर्ट्सगंज, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का एक शहर है। इस विधानसभा सीट का नंबर 401 है। रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।

रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी से करीब 90 किलोमीटर दूर है। ये इलाका रेनू और सोन नदियों के किनारे पर स्थित है। रॉबर्ट्सगंज, विंध्याचल पर्वत के दक्षिण-पूर्व की चोटियों के बीच स्थित है।

robertsganj

रॉबर्ट्सगंज की जनसंख्या

2012 में इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 274308 वोटर थे। इनमें 149032 पुरुष वोटर और 125276 महिला वोटर थी। रॉबर्ट्सगंज की औसत साक्षरता दर 84 फीसदी है, जो राज्य की साक्षरता दर से ज्यादा है।

पूरे राज्य की औसत साक्षरता दर 67.68 फीसदी है। इस क्षेत्र में पुरुषों की साक्षरता दर लगभग 90 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर लगभग 78 फीसदी है। यहां करीब 12.75 फीसदी आबादी 6 साल के नीचे है।

2012 में कौन जीता, कौन हारा

2012 में इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अविनाश सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की। उन्होंने बीएसपी के रमेश सिंह को हराया। एसपी के अविनाश सिंह कुशवाहा को जहां 47139 वोट मिले, वहीं बीएसपी के रमेश सिंह को 41798 वोट मिले।

सोनभद्र जिले पर एक नजर:

- सोनभद्र जिला उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

-इसकी सीमाएं देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से छूती हैं।

- इस जिले का क्षेत्रफल 6788 वर्ग किलोमीटर है।
- यहां की जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 18,62,559 थी। इनमें पुरुषों की आबादी 9,71,344 और महिलाओं की संख्या 8,91,215 है।
- इस जिले में 1000 पुरुषों पर 918 स्त्रियां हैं।
- शैक्षिक अनुपात 64 फीसदी है। जिनमें पुरुष 74.92 फीसदी और महिलाएं 52.14 फीसदी शिक्षित है।
- सोनभद्र जिला इंडस्ट्रियल जोन में आता है। यहां बाक्साइट, चूनी पत्थर, कोयला और सोने की खदानें है।
- सोनभद्र को 'देश की ऊर्जा राजधानी' माना जाता है। यहां बिजली उत्पादन के लिए कई संयंत्र और इकाईयां काम कर रही हैं।
- सोनभद्र शहर रेल मार्ग के जरिए दिल्ली, इलाहाबाद, रांची और पटना से जुड़ा हुआ है।
- हवाई मार्ग से पहुंचने के लिए आपको वाराणसी एयरपोर्ट उतरना होगा। वहां से सड़क मार्ग के जरिए इस जिले तक पहुंचा जा सकता है।
- रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र जिले का हेडक्वार्टर है।

Comments
English summary
Know about up assembly polls 2017 constituency robertsganj in sonbhadra.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X