क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जानिए उत्‍तर प्रदेश की सोराओं सीट के बारे में खास बातें

Google Oneindia News

कौशांबी। वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

uttar-pradesh-soraon-allahabad.jpg

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था।

यूं तो राज्‍य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज‍ हम आपको उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के तहत आने वाली सोराओं सीट के बारे में बताते हैं।

विधानसभा सीट-सोराओं
विधानसभा नंबर-255
विजेता-सत्‍यवीर मुन्‍ना

वर्ष 2012 के नतीजे

विजयी पार्टी-समाजवादी पार्टी
विजयी वोट-61153
उपविजेता-बाबू लाल 'भंवरा'
उपविजेता पार्टी- बसपा
उपविजयी वोट- 47852
अंतर-13301
मतदाता- 186537
कुल वैध मत- 185969

जिला इलाहाबाद और इसकी खास बातें

इलाहाबाद जिला उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है और यह उत्‍तर प्रदेश कुछ बड़े जिलों में आता है। इलाहाबाद को पहले प्रयाग के नाम से भी जानते थे।

इसे 'तीर्थराज' यानी तीर्थों का राजा भी कहते हैं। करीब 12,15,348 जनसंख्‍या वाला इलाहाबाद कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालयों का गढ़ है।

अकबर ने इस शहर को इलाहाबाद नाम दिया था और सन् 1583 में इसे यह नाम मिला था। इलाहाबाद एक अरबी शब्‍द इलाह ने निकला है और आबाद फारसी का शब्‍द है और इन दोनों शब्‍दों को मिलाकर इस शहर का नाम इलाहाबाद पड़ा था।

भारत के स्वतत्रता आन्दोलन में भी इलाहाबाद की एक अहम भूमिका रही है। यहां पर अकबर की राजपूत पत्नी जोधाबाई का महल जो रानी महल के नाम से जाना जाता है, स्थित है।

इलाहाबाद ने देश को चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए तो देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी इलाहाबाद के निवासी थे। इसके अलावा सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन भी इलाहाबाद के रहने वाले हैं। इलाहाबाद गंगा, जमुना और सरस्वती का संगम कहा जाता है।

Comments
English summary
Know Constituencies of UP Assembly polls 2017: Soraon.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X