घर पहुंच महिलाओं का फेशियल करती ब्यूटीशियन लड़की, ब्वॉयफ्रेंड उड़ा देता कीमती सामान
घर पहुंच महिलाओं को फेसपैक लगाती थी ब्यूटीशियन लड़की, ब्वॉयफ्रेंड उड़ा देता था कीमती सामान
नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है, ये लोग दोपहर को घरों में जाकर खुद को ब्यूटीशियन बताते थे और घर की महिलाओं के चेहरे पर फेसपैक लगा सभी कीमती सामान उड़ा देते थे।
घर पर अकेली महिलाओं को बनाते निशाना
पुलिस ने इंद्रपुरी की रहने वाली 18 साल की अंजलि राजपूत और उसके ब्वॉयफ्रेंड सुमित को गिरफ्तार किया। ये दोनों दोपहर को निकलते थे और घर-घर जाकर खुद को ब्यूटी टिप्स देते थे। घर पर महिला को अकेले देख अंजलि खुद को ब्यूटीशियन बताकर घर पर ही एक बार सेवा लेने की बात महिलाओं से कहती थी।
फेसपैक लगा आंखें करा देती थी बंद
अंजलि जब किसी महिला के चेहरे पर फेसपैक लगाती थी तो आंखों पर भी खास लेप लगाकर इसका थोड़ा ध्यान देने को कहती थी। महिला जब आंख बंद कर फेसपैक सुखा रही होती थी तो अंजलि का ब्वॉयफ्रेंड घर के जेवर और नकदी उड़ा देता था। इस बात का अहसास तक घर की मालकिन को नहीं होता था।
एक के बाद एक कई वारदातें की
इन दोनों ने एक के बाद एक कई घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। जून में इंद्रपुरी में 24,000 और डेढ़ लाख के जेवर इन्होंने उड़ाए तो वहीं एक दूसरे मामले में दूसरे घर पर भी इसी तरह से चोरी की। इसके बाद पुलिस को इनकी तलाश थी और लगातार इनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी।